आपसी विवाद के कारण अपहरण कर बंधक बनाकर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, फरार तुषार पाहुजा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Due to mutual dispute, kidnapping, hostage taking and deadly attack, death during treatment, absconding Tushar Pahuja and three other accused arrested
रायपुर : आपसी रंजिश के चलते राजधानी में युवक का अपहरण किया गया. जिसके बाद बेदम पिटाई से युवक बेहोश हो गया. और इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. और तीन आरोपी फरार थे. पुलिस को तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है.
दरअसल प्रार्थी यश शर्मा ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह तेलीबांधा रायपुर में रहता है. 13 अक्टूबर 2024 को रात में यश खेमानी प्रार्थी को पार्टी करने के लिए फोन कर शक्ति घाम तेलीबांधा गली नंबर 7 के पास बुलाया.
जहां प्रार्थी पहुंचा तो यश खेमानी, तुषार पंजवानी, तुषार पहुजा और चिराग पंजवानी मिले और सभी एक कार में बैठकर रिंग रोड की तरफ रवाना हुए. सभी प्रार्थी से तुषार तोलानी जो उसका दोस्त है के बारे में पूछने लगे. जिस पर प्रार्थी उन्हे बोला कि अभी कहां पर होगा इसकी मुझे जानकारी नहीं है. और सभी रिंग रोड को पार कर मिनिरियलस कैफे के पास पहुंचे थे.
उस समय रात को करीब 2 बज रहा था. इसी दौरान वहीं पर कार को रोककर सभी प्रार्थी को अश्लील गालियां देते हुये जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का लात और बांस के मोटे डंडे से मारने लगे. प्रार्थी बीच बचाव किया तो उसके दोनों हाथो में चोट लगी. जिससे वह जमीन में गिर गया तो उसके दोनों पैरो में भी बांस के डंडे से मारपीट किया तो वह बेहोश हो गया तो उसे अपनी कार में बैठाकर इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल और चरौदा सरकारी अस्पताल लेकर गए. उसके बाद सभी 13 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 7 बजे प्रार्थी को व्हीआईपी रोड तेलीबांधा स्थित एक फार्म हाउस ले जाकर एक रुम में दो दिन तक बंधक बनाकर रखे रहे और प्रार्थी को गोलियां खिलाते थे. और दर्द कम हो जाएगा बोलकर जबरदस्ती शराब पिलाते थे.
सभी 15 अक्टूबर2024 को रात में प्रार्थी को घर ले जाकर छोड़ दिए. प्रार्थी पूरी घटना के बारे में अपनी मां, बुआ और अपने दोस्त तुषार तोलानी को बताया. प्रार्थी की तबियत ज्यादा बिगड गयी जो कुछ खभ का प्रयास करता था. तो उल्टी हो जाती थी और उसके पेट में असहनीय दर्द हो रहां है. जिस पर प्रार्थी के घर वाले 15 अक्टूबर 2024 को रात करीब 2:30 बजे प्रार्थी एम्स अस्पताल रायपुर में लाकर भर्ती किया. डॉ. द्वारा चेक करने पर प्रार्थी के पेट के अ भाग में गंभीर चोट होना बताया गया और उसके पेट का ऑपरेशन किया गया.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 403/24 धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 140(3), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया था. इलाज के दौरान प्रार्थी यश शर्मा की मौत होने पर आरोपियों के खिलाफ मामले में धारा 103(2) बी.एन.एस. जोड़ा गया है
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में पूर्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी तुषार पाहुजा पिता स्व. राम पाहुजा उम्र 22 साल निवासी गली नंबर 07 नेमानी फटाका के बाजू गली तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर को बैंगलोर से गिरफ्तार किया गया था.
चूंकि मामले में आरोपी चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी और सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे. जिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन व उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी के बारे में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषणों और दुसरे जरिए से लगातार फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपियों की मौजूदगी के बारे में अहम जानकारी मिली और टीम के सदस्यों को मामले में फरार आरोपी चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी और सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली.
आरोपी चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी एवं सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी को गिरफ्तार कर कब्जे से वारदात में इस्तेमालकार को जप्त कर उनके खिलाफ कार्यवाही किया गया. आरोपी चिराग पंजवानी एवं सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी के खिलाफ पूर्व में भी थाना न्यू राजेन्द्र नगर में मारपीट का जुर्म दर्ज है.
इस कार्यवाही में निरीक्षक जीतेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, निरीक्षक योगेश कश्यप थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्दी, पुष्पराज परिहार, आर. दिलीप जांगड़े, राजेन्द्र तिवारी, मुनीर रजा, केशव सिन्हा, विक्रम वर्मा, बोधेन्द्र मिश्रा तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक लखेश गंगेश, सउनि. राजेन्द्र गौतम एवं आर. 2687 विजय कुमार भास्कर की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. चिराग पंजवानी पिता राकेश पंजवानी उम्र 20 साल निवासी शुभम विहार अनमोल सुपर बाजार के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
02. तुषार पंजवानी पिता राकेश पंजवानी उम्र 21 साल निवासी शुभम सुपर बाजार के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
03. सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी पिता सुनील खेमानी उम्र 19 साल नियो नंबर 04 दुर्गा माता मंदिर के पास थाना तेलीबांधा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



