मामूली विवाद में ई-रिक्शा चालक की पिटाई, फिर तालाब में डुबा-डुबाकर मार डाला, सुसाइड दिखाने रेलवे पटरी में रखी लाश, 4 दोस्त गिरफ्तार, 1 फरार

E-rickshaw driver beaten up over minor dispute, then drowned in pond, body placed on railway tracks to make it look like suicide, 4 friends arrested, 1 absconding

मामूली विवाद में ई-रिक्शा चालक की पिटाई, फिर तालाब में डुबा-डुबाकर मार डाला, सुसाइड दिखाने रेलवे पटरी में रखी लाश, 4 दोस्त गिरफ्तार, 1 फरार

रायपुर :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी अजय दास मानिकपुरी अभी भी फरार है. आरोपियों ने वारदात को आत्महत्या का रुप दिया था. इस मामले में अब खुलासा हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 सितम्बर 2025 को खबर मिली कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत उरकुरा स्थित रेलवे लाईन में एक पुरूष मृत हालत में पड़ा है. जिस पर थाना खमतराई और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि एक अज्ञात पुरूष रेलवे लाईन में मृत हालत में पड़ा था. जिसके सिर और चेहरा में चोट के निशान थे. जिस पर मृतक अज्ञात पुरूष का शव मिलने पर थाना खमतराई में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया.
मर्ग जांच के दौरान मृतक का पीएम. कराया गया. पी.एम. रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतक की मौत गला दबाने और सिर में चोट पहुंचाने से होना लेख किया गया. जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1073/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास शुरू करने के साथ-साथ घटना स्थल तक के पहुंच मार्ग को सुनिश्चित करने सी.सी.टी.व्ही. फुटेज संरक्षण और विश्लेषण तथा तकनीकी विश्लेषण के काम के लिए टीम को पाबंद किया गया,
मृतक की पहचान सुनिश्चित करने की कड़ी में आसपास के क्षेत्रों सहित सरहदी जिलों में पतासाजी और पूछताछ कर सैकड़ों सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों को खंगाला गया. जिस पर मृतक की पहचान ओमकार ओझा पिता शेतनाथ ओझा उम्र 27 साल निवासी खरहानटान थाना सेमरी जिला बक्सर बिहार। हाल पता - कुम्हारी रामपुर चोहाड़ा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग के रुप में की ग.
टीम के सदस्यों द्वारा मृतक के परिजनों से मृतक और घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ किया गया. अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों द्वारा मामले में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण सहित अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को एक व्यक्ति द्वारा मृतक के मोबाईल फोन को रखने की खबर मिली, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजय निषाद होना बताया. साथ ही मोबाईल फोन को अजय दास मानिकपुरी और भानू दास मानिकपुरी द्वारा उसे देना बताया गया.
जिस पर भानू दास मानिकपुरी की पतासाजी कर उसे पकड़ कर पूछताछ करने पर उसने बताया कि अजय दास मानिकपुरी की मां लक्ष्मी दास मानिकपुरी और मृतक ओमकार ओझा (ई-रिक्शा चालक) आजाद नगर खमतराई में संजय निषाद के घर में रुके हुए थे. जहां मृतक ओमकार ओझा शराब सेवन कर लक्ष्मी दास मानिकपुरी से विवाद कर रहा था. जिस पर अजय दास मानिकपुरी एवं भानूदास मानिकपुरी उक्त मकान में जाकर ओमकार ओझा से मारपीट किया. और मारपीट कर उसे ई-रिक्शा में बैठाकर बांधा तालाब के पास ले जाकर अपने साथी कमलेश दास एवं पीकेश दास को बुलाकर चारों मिलकर उसे उरकुरा रेलवे स्टेशन पास सूनसान इलाके में ले जाकर फिर उसके साथ मारपीट किए और गला दबाने के साथ डबरी में डूबा-डूबा कर उसकी हत्या कर दिए.
हत्या करने के बाद मृतक की हत्या को आत्महत्या का रुप देने के लिये मृतक के शव को उरकुरा स्थित रेलवे पटरी के बीच में रख दिए और सभी मृतक की ई-रिक्शा को लेकर चले गए. और उरला क्षेत्र के एक सूनसान इलाके में मृतक के ई-रिक्शा को छिपा दिये थे.
जिस पर आरोपी कमलेश दास मानिकपुरी एवं पीकेश दास मानिकपुरी को भी गिरफ्तार किया गया. इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से मृतक का मोबाईल फोन, ई-रिक्शा और वारदात में इस्तेमाल 1 नग मोबाईल फोन जप्त कर मामले में धारा 238, 3(5) बी.एन.एस. जोड़कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. इस मामले में शामिल आरोपी अजय दास मानिकपुरी फरार है. जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी
01. भानू दास मानिकपुरी पिता धरम दास मानिकपुरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोटयारीडीह थाना हथबंध जिला भाटापारा बलौदाबाजार
हाल पता- किराये का मकान दौलत किराना दुकान के सामने बंजारी नगर रावभाठा थाना खमतराई रायपुर।
02. पीकेश मानिकपुरी पिता सुखदास मानिकपुरी उम्र 20 साल निवासी बंजारी नगर रावभाठा दौलत किराना दुकान के सामने वाली गली थाना खमतराई रायपुर
03. कमलेश दास पिता दशरथ दास उम्र 21 साल निवासी बंजारी नगर शिव मंदिर के पास दौलत दुकान के सामने वाली गली में रावाभाठा थाना खमतराई रायपुर
04. संजय निषाद पिता दिलीप निषाद उम्र 18 साल निवासी आजाद नगर चौक रावभाठा थाना खमतराई रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t