कान सफाई करने वाले ने डरा धमकाकर कर दी 35 हजार की लूट, आरोपी राहुल गिरफ्तार, लूटे हुए पैसे से खरीदे सोने और चांदी के जेवर जप्त

Ear cleaner robbed 35 thousand rupees by threatening, accused Rahul arrested, gold and silver jewellery bought with the looted money seized

कान सफाई करने वाले ने डरा धमकाकर कर दी 35 हजार की लूट, आरोपी राहुल गिरफ्तार, लूटे हुए पैसे से खरीदे सोने और चांदी के जेवर जप्त

कोरबा : एक आदिवासी युवक से लूट का मामला सामने आया है. एक कान साफ करने वाले बदमाश ने डरा धमकाकर युवक के 7 महीने के मेहनत की कमाई के 35 हजार रुपये लूट लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सिविल लाइन थाना अंतर्गत सीएसईबी चौकी का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित संजय कुमार मंझवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मैहर से कोरबा आया था. अपने गांव बनखेता जाने के लिए टीपी नगर बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान उसकी जान पहचान का कान साफ करने वाला राहुल शोरी मिला. जो उसे शराब पीने शहर के इन्दिरा स्टेडियम के पास ले गया था. वहां आरोपी ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर मारपीट करते हुए 35 हजार रुपये लूट लिया.
मामले की जानकारी एसपी को दी गई. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी राहुल शोरी को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई रकम का ज्यादातर हिस्सा बरामद कर लिया है. आरोपी ने लूट की रकम से सोने और चांदी के कुछ जेवर खरीद लिए थे. इसे भी पुलिस ने जब्त किया है. इसके बाद आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया है.
संजय की शिकायत पर कान साफ करने का काम करने वाले आरोपी राहुल से 20900 रुपये कैश और शेष लूट के रकम से खरीदे गए सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत में पेश करने करने के बाद कोरबा जेल भेजा गया. पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर रही है. और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी
राहुल शोरी उर्फ बेलदार पिता बंशी शोरी उम्र 35 साल साकिन कोहड़िया गोस्वामी मोहल्ला चौकी सीएसईबी जिला कोरबा छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB