बुजुर्ग की हत्या और लूट का किया पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे, चाकू, जेवर और नगदी बरामद

Elderly murder and robbery exposed, police arrested 6 accused and put them behind bars, knife, jewelry and cash recovered

बुजुर्ग की हत्या और लूट का किया पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे,  चाकू, जेवर और नगदी बरामद

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी अंतर्गत भानपुरी गांव में बुजुर्ग की हत्या और लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया. सभी आरोपी आसपास के गांव के निवासी हैं. पैसे के लालच में आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या कर की लूट करना कबूल किया. आरोपियों से पुलिस ने चाकू, जेवर और नगदी बरामद किया. गांव में पहली बार इतनी बड़ी लूट के साथ हत्या की घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया. यह मामला अर्जुनी थाना इलाके के ग्राम भानपुरी का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक 1 सितम्बर 2025 की रात ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू (मृतक) अपने घर में सो रहे थे. रात करीब 2 बजे तीन अज्ञात आरोपी घर में घुसे. जिन्होंने मृतक और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, नगदी 5,000/- रुपये व मोबाईल लूट लिया. विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.
प्रार्थिया रश्मि साहू की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया. पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए तत्काल अलग अलग टीम गठित किया.
टीम द्वारा लगातार आरोपियों की पतासाजी की गई और मुखबीर की खबर और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया. सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 309(6), 310(3), 331(8), 49, 61, 238 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया. गिरफ्तार 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
चोरी गई बरामद मशरूका
◆ सोने का ईयररिंग, चांदी का पायल◆ नगदी 1,400/-रुपये (विभिन्न आरोपियों से)◆ लूट का मोबाईल फोन
अपराध में जप्ती सामान
◆मोटरसायकल (CG-05-AS-2814)◆ घटना में प्रयुक्त चाकू (दो नग) ◆ घटना के समय पहने कपड़े, जुता
गिरफ्तार आरोपीयों का नाम
(01) धनराज यादव पिता दीपक यादव, उम्र 22 साल ग्राम भठेली
(02) हुपेन्द्र बांधे पिता दिनेश बांधे, उम्र 18 साल 11 माह, ग्राम भठेली
(03) चेतन कुमार साहू पिता ढाल सिंह साहू, उम्र 19 साल ग्राम भठेली
(04) कलेश्वर ध्रुव पिता गणेशु राम ध्रुव, उम्र 22 साल ग्राम कचना
(05) हेमसागर मण्डावी पिता हेमंत कुमार मण्डावी, उम्र 20 साल ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर
(06)सोमप्रकाश देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन, उम्र 36 साल ग्राम कुर्रा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t