शानो शौकत से आक़ा के दीवानों ने रायपुर-नवापारा-राजिम-बिलासपुर-बालोद-कोरबा-मुंगेली-छुरा समेत पुरे देश में निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलुस
With great pomp and show, devotees of Aaqa took out procession of Eid Miladunnabi in Raipur Navapara-Rajim-Bilaspur-Balod-Korba-Mungeli and all over the country
1500 साला जुलूसे मोहम्मदी भव्य रूप से सम्पन्न
रायपुर : 1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी अज़ीमोशान जुलूस 5 सितम्बर बरोज जुमा महबूबिया चौक, बैजनाथपारा से भव्य रुप से निकला। जो मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, आज़ाद चौक, सदर बाज़ार, सिटी कोतवाली होकर सीरत मैदान बैजनाथपारा पहुंचा। जहां पर तिलावत–ए–कुरआन शरीफ कारी मो. इमरान साहब ने की. जिसके बाद हज़रत सैय्यद अहमद अशरफ साहब (किछौछा) ने हज़रत मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हज़रत मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। मुसलमानों को अच्छे काम करना चाहिए। बुराईयों से दूर रहना चाहिए। उसके बाद परचम कुशाई की गई और देश व प्रदेश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ की गई.
इस मौके पर विशेष रुप से हाज़िर शेख नाज़िमुद्दीन, मो. सोहेल सेठी (सदर), मौलाना मो. अली फारूकी (काजी शहर), डॉ. सलीम राज (अध्यक्ष वक्फ बोर्ड), शाफिक अहमद (फुगा भाई), जावेद रज़ा, एजाज़ ढेबर, बदरुद्दीन खोखर, डॉ. मुजाहिद अली फारूकी, इक़बाल शरीफ, साबिउद्दीन अहमद, फहीम अंसारी, अमीन खान, अज्जू खान, मुख्तार अशरफी, इरफान जीलानी, रमीज अशरफ, गुड्डा सेठी आदि अनेक लोग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
नवापारा राजिम में गर्मजोशी के साथ मनाया ईद-मिलादुन्नबी का पर्व
नवापारा-राजिम : पिछले एक पखवाड़े से ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में भारी जोश देखने को मिल रहा था. नगर मे तोरण पताके व विद्युत के झालर से मुख्य मार्ग व गली मोहल्ले और मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों को सजाया.
ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर सुबह नौ बजे जामा मस्जिद से मुस्लिम समाज द्वारा जुलुस निकाला गया. यह जुलुस नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए मस्जिद पहुंचा. जुलुस में छोटे -छोटे बच्चे रंग बिरंगे परिधान पहने और सर में साफा बांधे नारे-ए-तकबीर की शदाएं बुलंद कर रहे थे. नौजवान नात शरीफ पढ़ रहे थे. और जुलुस के दौरान तोप से फुलों की लगातार बरसात किया जा रहा था. जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा. जुमा की नमाज अदा करने करने बाद और रात में भी आम लगंर का प्रोग्राम हुआ.
उन्होंने कहा कि इस मुबारक मौके पर मुस्लिम जमात के छोटे बड़ों सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. मैं पूरी जमात का शुक्रिया अदा करता हूं. पुलिस प्रशासन का भी सहयोग सराहनीय रहा. नगर के सद्भावना और परंपरा के मुताबिक हिन्दु मुस्लिम भाई दिन भर गले मिलकर एक दुसरे को ईद-मिलादुन्नबी की बधाई देते नजर आए.
सीरत कमेटी के सदर मोहम्मद इमरान चांगल ने बताया कि एक दिन पहले जमा मस्जिद में बाहर से तशरीफ़ लाए ओलमाए एकराम और नात खां का बेहतरीन प्रोग्राम हुआ. मौलाना साहब ने नुरानी तकरीर पेश की. इस दौरान मौलाना साहब ने कहा इस्लाम अमन चैन कायम करने का संदेश देता है. इसमे जाति-पाति उच्च -नीच का कोई भेदभाव नहीं है. मौलाना ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का दिन खुशी का दिन है हर मोमिन हमेशा नबी ए करीम के बताए हुए सच्चाई के रास्ते पर चले हमेशा नेकी व ईमानदारी पर चलना हर मोमिन का फर्ज है. भुखो को खाना खिलाना सबसे बड़ा सवाब है.
उन्होंने कहा कि मां बाप की खिदमत करे. मां बाप के कदमो मे जन्नत है. नमाज कायम करना व गरीबों की मदद करना हर मोमिन का फर्ज है. जो बन्दा अल्लाह की बारगाह मे सच्चे मन से नमाज अदा करता है. अल्लाह उसके गुनाहों को बख्श देता है. हमेशा गरीबों को ज्यादा से ज्यादा मदद करे. आका ए करीम के सदके से अल्लाह तआला हर मोमिन की झोलिया रहमत से भर देगा.
मौलाना ने अपने तकरीर मे हजरत पैगम्बर साहब के जीवन के बारे मे बताते हुए कहा नबी ए करीम की आमद दुनियां मे होने पर समाज मे तमाम तरह की फैली बुराईयों और अंध विश्वासों, कुरीतियों का अंत हो गया. और लोगों को तालिम हासिल करने पर जोर दिया गया. जिससे लोग अंधकार छोड़कर उजाले के तरफ लौटकर एक बेहतर इंसान बनकर दुनियां और आखिरत मे अच्छा मुकाम हासिल कर सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
मैनपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाली जुलुस तोप से फूलों की होती रही बारिश
गरियाबंद/मैनपुर : इस्लामी महिना रबिउल अव्वल की 12 तारिख को पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के 1500वां जन्म दिन के मुबारक मौके ईद मिलादुन्नबी का पर्व तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम व शानो शौकत के साथ मनाया गया.
रजा मस्जिद मे परचम कुसाई कर प्रदेश व देश मे अमन शांति खुशहाली की दुआ मांगी गई. सुबह 8 बजे मुस्लिम समाज के लोग रजा मस्जिद मैनपुर में इकठ्ठा हुए जहां मौलाना सिब्तैन रजा साहब ने परचम कुसाई की रश्म अदा की और सलातो सलाम का नजराना पेश किया. पिछले एक पखवाड़े से ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मुस्लिम समाज मैनपुर के लोगो मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा था. नगर मे तोरण पताके व विद्युत के झालर से मुख्य मार्ग व गली मोहल्ले और मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरो को सजाया गया और एक दिन पहले रात 9 बजे रजा मस्जिद मैनपुर मे नुरानी तकरीर प्रोग्राम आयोजित किया ग.या जिसमें बड़ी तादाद में समाज के लोग मौजूद रहे. ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मदरसा मे आम लंगर का आयोजन भी किया गया. मैनपुर नगर के सद्भावना और परंपरा के मुताबिक हिन्दु मुस्लिम भाई आज दिन भर गले मिलकर एक दुसरे को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते नजर आए.
ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर सुबह 8 बजे रजा मस्जिद से मुस्लिम समाज द्वारा जुलुस निकाला गया, यह जुलुस आमापारा, बस स्टैंड, मुख्य मार्ग, गांधी चौक, हरदीभाठा, जयंतीनगर, बिजली स्टेशन, स्टापडेमपारा, नेशनल मार्ग होते हुए मस्जिद पहुंचा. जुलुस में छोटे -छोटे बच्चे रंग बिरंगे परिधान पहने और सर में साफा बांधे नारे-ए-तकबीर की शदाएं बुलंद कर रहे थे. नौजवान नात शरीफ पढ़ रहे थे और जुलुस के दौरान तोप से फुलो की लगातार बरसात किया जा रहा था. जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा. यह जुलुस कब्रिस्तान भी पहुंची और अपने मरहूमो के कब्रो में फुल चढ़ाकर फातिहा पढ़ी गई.
मौलाना सिब्तैन रजा खान साहब द्वारा नुरानी तकरीर पेश किया गया इस दौरान मौलाना सिब्तैन साहब ने कहा इस्लाम अमन चैन कायम करने का संदेश देता है इसमे जाति -पाति उच्च -नीच का कोई भेदभाव नही है मौलाना ने कहा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का दिन खुशी का दिन है और आज 1500वां ईद मिलादुन्नबी मनाई जा रही है. हर मोमिन हमेशा नबी ए करीम के बताए हुए सच्चाई के रास्ते पर चले हमेशा नेकी व ईमानदारी पर चलना प्रत्येक मोमिन का कर्तव्य है. भुखो को खाना खिलाना सबसे बड़ा सवाब है. उन्होने कहा मां बाप की खिदमत करे. मां बाप के कदमो में जन्नत है नमाज कायम करना और गरीबो की मदद करना हर मोमिन का फर्ज है जो बन्दा अल्लाह की बारगाह मे सच्चे मन से नमाज अदा करता है. अल्लाह उसके गुनाहो को बख्श देता है. हमेशा गरीबो को ज्यादा से ज्यादा मदद करे. आका ए करीम के सदके से अल्लाह तआला हर मोमिन की झोलिया रहमत से भर देगा. मौलाना ने अपने तकरीर मे हजरत पैगम्बर साहब के जीवन के बारे मे बताते हुए कहा नबी ए करीम की आमद दुनियां मे होने पर समाज मे तमाम तरह की फैली बुराईयो और अंध विश्वासो, कुरीतियो का अंत हो गया और लोगो को तालिम हासिल करने पर जोर दिया गया. जिससे लोग अंधकार छोड़कर उजाले के तरफ लौटकर एक बेहतर इंसान बनकर दुनियां और आखिरत मे अच्छा मुकाम हासिल कर सके.
इस मुबारक मौके पर प्रमुख रुप से मुस्लिम समाज के मौलाना सिब्तैन रजा खान साहब, ईमाम तौकिर रजा, हाजी रफीक मेमन, हाजी शब्बीर मेमन, हाजी सत्तार मेमन, हाजी हुसैन मेमन, हाजी इलियाश मेमन, मोहम्मद जाहिद रजा, नजीब बेग, सुल्तान मेमन, गुलाम मेमन, शेख हुसैन, गोलु मेमन, हैदर मेमन, अब्दुल कादिर, अनीस सोलंकी, अफजल मेमन, हबीब मेमन, जब्बीर खान, रसीद खान, आसीफ खान, वल्ली मोहम्मद धन्नाड़ी, ईकबाल मेमन, गुलाम रसुल, अहमद बेग, जुनैद रजा, शेख हसन खान, जाकीर रजा, सद्दाम भट्टी, सिकंदर मेमन, सरफराज मेमन, अहसन रजा, अफजल मेमन, फकीरा भाई, गुलाम मेमन, अजहर मेमन, अहसन मेमन, अमान रजा, अज्जू खान, शेख फकरूद्दीन, अजीज अंसारी, इथू मेमन, जावेद मेमन, रमजान भाई, आशीफ भाई, फरीद भाई, जमाल खान, शेख अफरोज, साजिद बेग, हजरत अली, मकसूद भाई, रियाज भाई, नियाजु भाई, इरफान भाई, आकीश खान, बबला भाई, एजाज मेमन, शरीफ खान, जैद रजा, पिर मोहम्मद, रिजवान बेग, असलम भाई , शकील खान, अमीन भाई, सुल्तान भाई, तौफिक अंसारी, सिकंदर मेमन, मसुद भाई, रब्बू भाई, शाहीद मेमन, खलिल खान, फिरोज भाई, आलिम अंसारी, मलिक रजा, अयान मेमन, शेख फैजान, शहरूख खान आरीफ, नदीम, जैद रजा, उबेद, फैसल, अयान भट्टी, शोबान मेमन, अख्तर शाकिर सहित मुस्लिम समाज मैनपुर, धवलपुर के सभी लोग सैकड़ो की तादाद में मौजूद थे,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
छुरा मुस्लिम समाज ने ईद-मिलादुन्नबी गर्मजोशी के साथ मनाया
छुरा : पिछले एक पखवाड़े से ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मुस्लिम समाज छुरा के लोगों में भारी जोश देखने को मिल रहा था. नगर मे तोरण पताके व विद्युत के झालर से मुख्य मार्ग व गली मोहल्ले और मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों को सजाया गया. छुरा नगर के सद्भावना और परंपरा के मुताबिक हिन्दु मुस्लिम भाई दिन भर गले मिलकर एक दुसरे को ईद-मिलादुन्नबी की बधाई देते नजर आए.
ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर सुबह नौ बजे मस्जिद से मुस्लिम समाज द्वारा जुलुस निकाला गया. यह जुलुस नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए मस्जिद पहुंचा. जुलुस में छोटे -छोटे बच्चे रंग बिरंगे परिधान पहने और सर में साफा बांधे नारे-ए-तकबीर की शदाएं बुलंद कर रहे थे. नौजवान नात शरीफ पढ़ रहे थे. और जुलुस के दौरान तोप से फुलों की लगातार बरसात किया जा रहा था. जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा.
मौलाना खान साहब द्वारा नुरानी तकरीर पेश किया गया. इस दौरान मौलाना साहब ने कहा इस्लाम अमन चैन कायम करने का संदेश देता है. इसमे जाति-पाति उच्च -नीच का कोई भेदभाव नहीं है. मौलाना ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का दिन खुशी का दिन है और 1500वां ईद मिलादुन्नबी मनाई गई. हर मोमिन हमेशा नबी ए करीम के बताए हुए सच्चाई के रास्ते पर चले हमेशा नेकी व ईमानदारी पर चलना हर मोमिन का कर्तव्य है, भुखो को खाना खिलाना सबसे बड़ा सवाब है.
उन्होंने कहा कि मां बाप की खिदमत करे. मां बाप के कदमो मे जन्नत है. नमाज कायम करना व गरीबों की मदद करना प्रत्येक मोमिन का फर्ज है. जो बन्दा अल्लाह की बारगाह मे सच्चे मन से नमाज अदा करता है. अल्लाह उसके गुनाहों को बख्श देता है. हमेशा गरीबों को ज्यादा से ज्यादा मदद करे. आका ए करीम के सदके से अल्लाह तआला हर मोमिन की झोलिया रहमत से भर देगा.
मौलाना ने अपने तकरीर मे हजरत पैगम्बर साहब के जीवन के बारे मे बताते हुए कहा नबी ए करीम की आमद दुनियां मे होने पर समाज मे तमाम तरह की फैली बुराईयों और अंध विश्वासों, कुरीतियों का अंत हो गया. और लोगों को तालिम हासिल करने पर जोर दिया गया. जिससे लोग अंधकार छोड़कर उजाले के तरफ लौटकर एक बेहतर इंसान बनकर दुनियां और आखिरत मे अच्छा मुकाम हासिल कर सके.
इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मुस्लिम समाज के मौलाना, प्रमुख अब्दुल समद खान, सिकंदर, सर्वर अब्दुल शमीम खान, शौकत, सलीम मेमन, आलम भाई, इस्माईल मेमन ईलू मेमन, अ. रज्जाक मेमन, सत्तार खान, इमरान खान, लक्की मेमन, इस्माईल खान नसीब खान सहित मुस्लिम समाज के सभी लोग सैकड़ो की तादाद में मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
धूमधाम से मनाया गया 1500वां ईद मिलादुन्नबी पर्व
बिलासपुर : मुस्लिम समाज ने पैगंबर साहेब के 1500 वां जन्मदिन पर शहर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्ष उल्लास और अकीदत के साथ खुशियों से मनाया गया. सुबह जूनी लाइन से बाइक रैली निकाली गई. जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जूनी लाइन पहुंची शहर की मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करने के बाद उसकी देन कमेटी के तत्वाधान में दोपहर 2 बजे सत्यम चौक से जुलूस निकाला गया. जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गोल बाजार पहुंचा. यहां पर मदीना मस्जिद गोल बाजार में अश्र की नमाज अदा की गई. ईदगाह में शाम को मगरिब की नमाज की गई.
शहर में पैगंबर साहेब के जन्मदिन पर शहर में तारबाहर ,चौक गांधी चौक, जूना बिलासपुर, सिटी कोतवाली के सामने राघवेंद्र हाल के सामने राजेंद्र नगर, देवकीनंदन चौक में विभिन्न कमेटियों के द्वारा जुलूस का भव्य स्वागत किया गया. शहर की सभी कमेटियों के द्वारा लंगर एवं मिष्ठान का वितरण किया गया. जुलूस का स्वागत किया गया और पैगंबर साहब के जन्मदिवस पर संदेश दिया. शहर के मुख्य मार्ग में विभिन्न कमेटियों तथा सामाजिक संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया. शहर की छोटी बड़ी कमेटियां जुलूस में शिरकत किया.
ईद मिलादुन्नबी पर निकले बाइक रैली वह पैदल जुलूस का सत्यम चौक मे मस्जिदों के इमामों का माला पहनाकर स्वागत किया. और पानी एवं मिष्ठान भी वितरण किया. इस दौरान कौमी एकता का संदेश देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 के अध्यक्ष जावेद मेमन की अगुवाई में रामा शंकर बघेल विनय वैधे अयाज खान रिजवान खान वकार खान राजू यादव वशिम बक्श हिमांशू कश्यप मोनू ठाकुर नाजीम खान ने स्वागत किया गया.
बिलासपुर मेंमन जमात के द्वारा आज सदर बाजार में बाइक रैली का स्वागत किया गया। रैली में शामिल सभी महिलाओं बच्चों तथा मुस्लिम समाज के सभी लोगों को बिस्किट का वितरण किया गया. बिस्किट वितरण तथा स्वागत कार्यक्रम में बिलासपुर मेंमन जमात केअध्यक्ष जहांगीर भाभा, पूर्व अध्यक्ष जावेद मेमन, बिलासपुर मेमन जमात के अध्यक्ष जहांगीर भाभा, सचिव अशरफ आरबी, खजांची सरफराज रजवी पूर्व अध्यक्ष जावेद मेमन, संरक्षक हारुन रिज़वी, आसिफ मेमन, इकबाल मेमन, असलम साकरिया, आदम अशरफी, इरफान सलाट, शाहनवाज सलाट, जाकिर हुसैन, अशरफ मेमन एवं मेमन जमात के सदस्य मौजूद रहे.
डबरी पारा मुस्लिम कमेटी के द्वारा राघवेंद्र हाल के सामने बाइक जुलूस का स्वागत किया गया. मुस्लिम समाज के लोगों को कमेटी के सदस्यों ने मिष्ठान वितरण किया. इस अवसर पर डबरीपारा मुस्लिम कमेटी के डबरीपारा मुस्लिम कमेटी के रमजान गौरी,फैयाज राजा, सलीम खान,नईम खान, सलीम भाई, मुख्तार खान,फिरोज खान ,समीर खान, हुसैन खान, आदिल खान, शाहबाज अली, अयान खान, अकिल अली, आकिब खान, बाबूखान, सलमान खान असद इरानी,कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के स्वागत किया. पैगंबर साहब के जन्मदिन का यह 1500 वा साल है. इसलिए डबरी पारा मुस्लिम कमेटी ने जुलूस का भव्य रुप से स्वागत किया. डबरीपारा मुस्लिम कमेटी केद्वारा ईदमिलन दुबई के जुलूस के लिए कमेटी के सदस्य ही यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं. राघवेंद्र हाल के सामने आकर्षक विद्युत सजावट भी की गई है. पैगंबर साहब का संदेश देने एलईडी टीवी,लाइट लगाई गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
जुलुसे मोहम्मदी और आम लंगर के साथ बालोद में ईद मिलादुन्नबी नबी का जश्न
बालोद : पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम के 1500 वॉ साल पैदाइश का जश्न बड़े खुशनुमा माहौल में शानो शौकत के साथ मनाया गया. जामा मस्जिद बालोद के पेश ईमाम हाफ़िज़ मौलाना शकील चिश्ती ने 9:30 बजे सुबह परचम कुसाई की. तक़रीर कर सलातो सलाम का नज़राना पेश कर फातिहा खानी हुई.
फिर जुलूस शहर के जामा मस्जिद से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, हलधर चौक, मधु चौंक, जय स्तम्भ, चौंक मुख्य मार्ग होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा.
जामा मस्जिद में उन्होंने कहा की हमारे नबी रहमतुल्लिल आलमीन बनकर इस दुनिया में तशरीफ लेकर आए और उन्होने सारे जहान के लिए इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम दिया. हमें चाहिए कि उनके पैगाम को लोगों तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि हमारा फ़र्ज है कि हम गुलामे मुस्तफ़ा हैं और हमारे व्यवहार से दूसरों को तकलीफ ना पहुंचे. दूसरे के मजहब का ख्याल करें. पड़ोसी से अच्छा सुलूक करें. उन्होंने इस मुबारक मौके पर देश, प्रदेश में अमनों अमन, भाईचारगी, एकता, खुशहाली के लिए दुआ मांगी.
जुलूसे मोहम्मदी में बच्चे से लेकर बूढ़े नौजवान सभी शामिल हुए और हुजूर की शान में नातो पेश करतें हुए जुलुसे मोहम्मदी में आदिल हामिद सिद्दीकी,आरिफ सिद्दीक़ी, मोहसीन कुरैशी,तारिक सिद्दीकी, मोहम्मद वकार कुरैशी अशफ़ाक़ तिगाला शारीक शेख सलमान तिगाला अरशद तिगाला अकबर तिगाला सैय्यद मुजीब शेख गुलाम समीर खान शादाब खान असीम चौहानआबिद खान सैफ अली अरशद जमील खान निजाम कुरैशी नात ख़्वा ने मदीने वाले हमारे आका जनाबे मोहम्मद रसुल्लुल्लाह पर नात व मनकबत बेहतरीन आवाज़ो अंदाज में पेश किया. जुलूस के बाद आम लंगर, का प्रोग्राम,किया गया.
इंतजामियां कमेटी के मुतवल्ली शाहिद खान ने ईद मिलादउन नबी की बधाई देतें हुए कहा की हमारे हुजूर ने अमन शांति का पैगाम दिया. उन्होंने प्रदेशवासियों से भाईचारे और शांति बनाये रखने की बात कही.| व प्रशासन का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. इन सभी कार्यक्रम में इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद बालोद,रजा यंग कमेटी,तहफ़फूज़ नामुसे रिसालत कमेटी के सदस्य व सभी मुस्लिम भाइयो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
जश्ने पैदाइश का 1500 वां साल रहा खास
कोरबा : पैगंबर इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पैदाइशी दिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी इस बार 1500 साल मुकम्मल होने पर मरकजी सीरत कमेटी के तत्वाधान में आलीशान जुलूस से मोहम्मदी का आगाज़ किया गया. जो अपने तय समय अनुसार सुबह 9 बजे बुधवारी स्थित नूरी मस्जिद से निकाल कर एसइसीएल कॉलोनी मस्जिद मुड़ापार होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर मदरसा गौसिया पहुंचा जहां बड़ी तादाद में लोग जुलूस में शामिल हुए, जहां से परचम की रस्म अदायगी के बाद जुलुस विशाल रुप लेकर फिर शहर का गस्त करता हुआ पावर हाउस रोड होते हुए पुराना बस स्टैंड कोरबा पहुंचा.
इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के मुताबिक कहीं लंगर तो कहीं शरबत तो कहीं बिस्किट कहीं चाय नाश्ते का इंतजाम किया. जिसमें छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे और युवाओं का जोश देखते ही बनता था. इस तरह से जुलुस शहर का गश्त करता हुआ जुलूस ए मोहम्मदी पुरानी बस्ती स्थित मदीना मस्जिद पहुंचा. जहां परचम कुशाई की रस्म अदा की गई. इस दौरान किछौछा शरीफ उत्तर प्रदेश से सरकारे कलां के साहबजादे हजरत अल्लामा मौलाना हसन अशरफ साहब जुलूस के दौरान पूरे जुलूस में उनकी गरिमा मई मौजूदगी रही.
आखिरकार मदीना मस्जिद पहुंचकर उनके हाथों से परचम कुशई की रस्म में अदा की गई और जुमा में लोगों को उन्होंने संबोधित किया इसके बाद नमाज से जुमा अदा की गई. नमाज के बाद पैगंबर इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बाल मुबारक के दर्शन के बाद सभी कार्यक्रम का सिद्धांत पजीर हुआ इस दौरान मरकरी सीरत कमेटी के सर सरपरस्त जनाब मोहम्मद रफीक मेमन मो.आरिफ खान साहब महबूब खान साहब, महबूब खान साहब, मकबूल खान साहब, जावेद रब्बानी, नौशाद खान, फारुख मेमन बड़े बुजुर्ग और सभी मस्जिदों के इमाम और उलमा इकराम की सरपरसती में जुलूस निकाला गया था.
इस दौरान सभी मस्जिदों में मस्जिदों के इमाम किछोछा शरीफ से मेहमाने खुशुशी के हाथों परचम कुसाई की रश्म अदायगी की गई. चुंकि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलेही वसल्लम का 1500 वर्ष मुकम्मल होने पर यह आयोजन मुसलमानों के लिए खास -ओ -खास था. इसके मद्दे नजर मरकाजी सीरत कमेटी ने पूरे शहर को रोशन किया था चौक चौराहे में सजावट की गई थी.
मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ बेग(निशु)एवं मोहम्मद मोहसिन मेमन ने जुलूस में शामिल सभी हाजरात का शुक्रिया अदा किया. वही उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान एवं जुलूस के पहले निगम प्रशासन शासन एवं पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला इसके लिए मरकजी सीरत कमेटी सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती है. वही जुलूस को अनुशासित ढंग से निकालना एवं व्यवस्थित करने वाले मरकजी सीरत कमेटी के वॉलिंटियर्स का भी शुक्रिया अदा किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
हुजूर पैगम्बर साहब की पैदाइश पर बंटी खुशियां…बच्चो की रैली में भारी उत्साह
मुंगेली : हुजूर पैगम्बर साहब के 1500 साला के जश्ने विलादत के मौके पर के 9 रबीउल अव्वल को मुंगेली की सुन्नी हन्फ़ी कच्छी मस्जिद कमेटी के द्वारा भव्य बच्चो की रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी तादाद में छोटे बच्चे शामिल हुए .हुजूर पैगम्बर साहब की मोहब्बत का पैगाम देने बच्चों की रैली शहर में गश्त किया. जिनका समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया गया. साथ ही उनके लिए तबर्रुक के तौर पर खान पान की व्यवस्था भी की गई.
रबीउल अव्वल के माह पर 1 तारीख से 12 तारीख तक चुड़ीलाइन से हर साल बच्चो की रैली फरीद रिजवी द्वारा निकाली जाती रही है. जिस पर इस बार सुन्नी मुस्लिम जमात के द्वारा बच्चों की एक दिन भव्य रैली निकालने का फैसला किया गया. बच्चो की रैली के साइड-साइड रस्सी की चैन बनाकर निकाली गई. जो पूरे शहर में गश्त करते हुए मस्जिद में मुकम्मल की गई. इस रैली में बच्चो में खासा उत्साह नजर आया. जो नारे लगाते हुए पैगम्बर साहब के पैगाम में मोहब्बत दिया. साथ इस रैली की कामयाब बनाने में प्रशासन और पुलिस का भी विशेष सहयोग रहा. रैली में में कमेटी के पदाधिकारी, मेम्बर सहित समाज के युवा लोग शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



