महंगे शौक और नशे के लिए कपड़े और ज्वेलरी दुकान में चोरी, 2 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, बाइक और लाखों का माल बरामद

Theft in clothes and jewellery shop for expensive hobbies and addiction, 9 accused including 2 minors arrested, bike and goods worth lakhs recovered

महंगे शौक और नशे के लिए कपड़े और ज्वेलरी दुकान में चोरी, 2 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, बाइक और लाखों का माल बरामद

रायपुर : रायपुर के देवेंद्र नगर, मंदिर हसौद और आरंग थाना क्षेत्र में कपड़ा और ज्वेलरी दुकानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है.. आरोपियों ने अपने महंगे शौक और नशे के लिए वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने सुनसान इलाकों में दुकानों को टारगेट किया. फिर ताला तोड़कर चोरी की. पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला देवेंद्र नगर, मंदिर हसौद और आरंग थाना क्षेत्र का है..
पहली घटना: मंदिर हसौद में ज्वेलरी चोरी
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ शिकायत सुखनंदन कोसले ने मिशा ज्वेलर्स में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. 19 अगस्त की रात दुकान बंद करने के बाद अगले दिन सुबह उसका ताला टूटा मिला. कैश और सोना-चांदी के गहने गायब थे. पुलिस ने इस मामले में रेवा देवार, विकास देवार, अज्जू देवार और बुधारु सोनवाल को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 1 बाइक और 90 हजार रुपये के जेवर जब्त किया गया.
दूसरी घटना: आरंग में ज्वेलरी दुकान में चोरी
राजेंद्र सोनी की लखोली स्थित ज्वेलर्स की दुकान 3 अगस्त की रात चोरी का शिकार हुई. चोरों ने सोने-चांदी के जेवर चुरा लिया. इस मामले में अजीत जोगी देवार और कुलदीप देवार को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से 2 बाइक और डेढ़ लाख रुपये का माल जब्त किया गया.
तीसरी घटना: देवेंद्र नगर में कपड़ा दुकान में चोरी
महेंद्र पाल खुराना की पंडरी स्थित कपड़ा दुकान में 23 अगस्त की रात चोरी हुई. चोर गल्ले में रखा कैश चोरी करके फरार हो गया. पुलिस ने सबूतों के आधार पर आशीष यादव और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया. चोरी गए 25 हजार रुपये का कैश जब्त किया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सुनसान इलाकों में दुकानों को टारगेट किया और ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया. सभी आरोपी अब हिरासत में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t