धूमधाम के साथ मनाया गया सूर्य उपासना का महापर्व छठ, राजधानी में राज ठेठवार परिवार ने चौक पर हर्षोल्लास के साथ मनाया मातर का महापर्व
Chhath the great festival of sun worship was celebrated with pomp in the capital the royal Thethwar family celebrated the great festival of Matar with joy in the square
धूमधाम के साथ मनाया गया सूर्य उपासना का महापर्व छठ
कांकेर : नहाए खाए के साथ शुरु हुए छट पूजा का आज तीसरे दिन नहाए खाए के साथ शुरु हुए इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया. उत्तर भारत के लोग भारी संख्या में दुधावा तालाब में एकत्रित होकर फटाखे फोड़ छठी मईया की पूजा कर पर्व मनाया.. व्रतधारी महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ देकर सुख समृद्धि की कामना करती नजर आई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
राजधानी में राज ठेठवार परिवार ने चौक पर हर्षोल्लास के साथ मनाया मातर का महापर्व
रायपुर : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित राज ठेठवार परिवार परिवार चौक पर हर्षोल्लास के साथ मातर का महापर्व मनाया गया. राज ठेठवार परिवार और सामाजिक जन द्वारा श्री कृष्ण जी, खुड़हर देवता एवं अपने पूर्वजों की अराधना कर अपने गौ माता की विशेष साज सज्जा कर उनको चौक पर दाड़़ खिलाया गया.
सभी श्री कृष्ण जी एवं अपने पूर्वजों पर बने दोहे कहकर सभी को मंत्र मुग्ध कर छोटे बड़े ठेठवार खुशी में नाचने एवं झूमने लगे. भगवान कृष्ण को छप्पन भोग लगाया गया. उपस्थित जन को प्रसाद व दूध वितरण किया गया. बच्चों ने लाठियां चला कर विशेष करतब का प्रदर्शन किये.
मातर कार्यक्रम में यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर के संरक्षक डॉ. रेवाराम यदु, अध्यक्ष हरीराम यदु, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता महासभा राजेश यदु, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष महासभा परमानंद यादव, सभापति कुंज बिहारी यदु रमेश अनंतराम यदु, प्रवक्ता गजेश यदु विजय यादव, सूर्यकांत यदु, राजकुमार यदु रायपुर राज उपाध्यक्ष नवीन यदु, संतोष यदु, दिलीप यदु, रामजीवन यदु केशव यदु, रायपुर राज सचिव युगल यदु, रविंद्र, राहुल, विवेक कमलेश नागेश रजत शुभम ऋषिकेश राज कान्हा रोहन संस्कार दिव्यांश पूर्वीक राम शिवाय निशांक ऋतिक दिव्यांश अजय तिवारी प्रवीण झा संतोष अग्रवाल देवेंद्र शर्मा, दीपक श्रीवास, सतीश सोनकर, संजू ठाकुर राजकुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले व महिलाएं बच्चे शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



