घर में सो रहे परिवार पर हाथी ने किया हमला, कुचलने से दो बच्चों की मौत गजराज के हमले में माता-पिता के सामने बच्चों ने तोड़ा दम
Elephant attacked a family sleeping in the house two children died after being crushed Children died in front of their parents in Gajraj attack
सूरजपुर : सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां हाथी ने दो बच्चों की जान ले ली है. घटना सूरजपुर के रामानुजनगर इलाके का बताया जा रहा है. यह मामला सूरजपुर वनमंडल के प्रेमनगर के महेशपुर के आश्रित गांव चितखई का है.
मिली मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 1 बजे बिखू पंडो अपनी पत्नी और 5 बच्चे के साथ झोपड़ी बनाकर रह रहा था. 11 हाथियों का दल अचानक झोपड़ी में घुस गया. झोपड़ी को भी तहस-नहस कर दिया. पति-पत्नी और 3 बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. लेकिन बिसू पंडो उम्र 11 साल और काजल उम्र 5 साल गहरी नींद में थे. इसलिए भागने में देरी हो गई. हाथियों ने उन्हें पटककर मार डाला. दोनों की मौके पर मौत हो गई. वहीं वन विभाग ने तत्कालिक मुआवजा राशि उपलब्ध करायी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



