दुर्गा पंडाल में 8-10 युवकों ने मचाया आतंक, माता के दर्शन करने आए युवक की डंडे से पिटाई, रॉड से फोड़ा सिर, महिला श्रद्धालुओं की भी पिटाई
8-10 miscreants created terror in the Durga pandal the young man who had come to see the goddess was beaten with a stick his head was broken with a rod female devotees were also beaten up
अंबिकापुर : गोधनपुर स्थित पूजा पंडाल में 8 से 10 लोगों ने एक युवक की डंडे और रॉड से बेदम पिटाई कर दी. रॉड से चोट लगने से युवक का सिर फट गया. इससे युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. बदमाशों ने पंडाल में आईं महिलाओं से भी मारपीट की गई. पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद व अन्य के खिलाफ बलवा व मारपीट का जुर्म दर्ज किया.
मिली जानकारी के मुताबिक नवरात्रि में शहर में जगह-जगह पंडालों में दुर्गा मां की प्रतिमाएं स्थापित की गई. गोधनपुर चौक में हनुमान मंदिर के पास स्थापित दुर्गा पंडाल में मनोज सांडिल्य पंडाल में दर्शन करने गया था. इस दौरान गाड़ी खड़ा करने व रास्ते को लेकर 8-10 युवक विवाद करने लगे. और माता के दर्शन करने आए मनोज की की रॉड से जमकर पिटाई की. हमले में युवक का सिर फट गया.
पंडाल में जमकर उत्पात मचाया. युवकों ने पंडाल में मौजूद महिलाओं पर भी हमला किया. इसके बाद वहां से फरार हो गए.
वहीं रॉड से सिर में चोट लगने से मनोज गंभीर रुप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शांति बनाकर पूजा-अर्चना करने की बात कही.
इस मामले में गांधीनगर पुलिस ने पीडि़त मनोज की रिपोर्ट पर आरोपी रौशन गुप्ता, सूरज गुप्ता, प्रियांशु यादव, प्रिंस गुप्ता, अर्पित सिसोदिया सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 191 (2), 191 (3), 296, 391 (3) व 115 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
वहीं घटना दिवस पंडाल के पास ही 1 स्कूटी में आग लगाए जाने का मामला भी सामने आया है. गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि स्कूटी में आग किसने लगाई इसकी जानकारी नहीं है. कुछ लोग मामले की शिकायत लेकर आए थे पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है.
स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत एसपी योगेश पटेल से की है. लोगों का कहना है कि आरोपी शराब के नशे मेंं थे और घटना दिवस जन्म दिन मनाने आए थे. मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मनोज सांडिल्य के साथ मारपीट किए हैं.। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



