भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, कार जप्त

Former BJP Mandal president arrested by police on charges of molesting tribal woman, sent to jail on judicial remand

भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, कार जप्त

धमतरी : धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा मंडल बेलरगांव के पूर्व अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे आरोपी मनोहरदास मानिकपुरी बोरई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आदिवासी महिला के घर पानी मांगने के बहाने पहुंचा था. इस दौरान जब महिला पानी लाने के लिए रसोई की तरफ़ गई. तभी आरोपी ने पीछे से उसे पकड़कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला.
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बोरई थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 331(2) एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(1) (८) और 3(2) (क) के तहत मामला दर्ज किया था.
एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था और  उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था. जिससे पुलिस को लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई हो रही थी. पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में लगातार जांच टीम उसकी तलाश में जुटी रही.
आखिरकार धमतरी पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान उसकी खुद की कार भी पुलिस ने जब्त की है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक जब्त की है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t