घर के बाड़ी में काम कर रही पूर्व विधायक शकुंतला साहू की माता को लगा करंट, MLA की मां की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम
Former MLA Shakuntala Sahu's mother got electrocuted while working in the garden of the house, MLA's mother died a painful death, mourning spread in the area
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार से एक दुखद भरी खबर सामने आई है. कसडोल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व MLA शकुंतला साहू की मॉ लीला देवी साहू उम्र 60 साल की बुधवार 28 मई की सुबह बिजली करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसा आज सुबह 10:30 बजे का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक लीला देवी अपने निवास के पीछे स्थित बाड़ी में सफाई कर रही थीं. इसी दौरान किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आकर उन्हें जोरदार करेंट लगा. जिससे घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है. खबर मिलने पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है. बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



