5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके 14 वर्षीय नाबालिग चाचा ने किया बलात्कार, पीड़िता को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

A 5-year-old innocent girl was raped by her 14-year-old minor uncle, the victim was admitted to the hospital

5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके 14 वर्षीय नाबालिग चाचा ने किया बलात्कार, पीड़िता को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

कोरबा/कटघोरा : कोरबा जिले से रिश्ते और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके नाबालिग चाचा ने घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है. यह पूरी घटना कटघोरा थाना अंतर्गत ग्रामीण इलाके की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 साल का किशोर आरोपी मासूम बच्ची का दूर का रिश्तेदार है. दोनों के घर आसपास ही हैं. मासूम के पिता अपने काम पर निकल गए थे और मां भी बच्ची को घर में खेलने के लिए अकेली छोड़कर किसी काम से बाहर गई. इसी बीच आरोपी ने निर्माणाधीन पीएम आवास में बच्ची को ले जाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दे दिया. 
बच्ची की मां ने आरोपी लड़के को दरिंदगी को अंजाम देते देख लिया. तो मां ने लड़के को चिल्लाया तो वह घबराकर कपड़े लेकर भाग गया और गांव में ही जाकर कहीं छिप गया. इसके बाद मौके पर पहुंची मां ने बच्ची को देखा. तो उसके शरीर पर खून के निशान थे. संदिग्ध हालत में मिली बच्ची को फौरन उठाकर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
घटना को अंजाम देकर फरार हुए नाबालिग लड़के की दरिंदगी के बारे में परिजनों ने पुलिस को खबर किया. इसके बाद बच्चे को हिरासत में लिया गया और पूछताछ जारी है.
बताया जा रहा है कि बच्ची के परिवार वाले अक्सर अपनी बेटी को खेलने के लिए उसके साथ छोड़ जाते थे. घटना वाले दिन भी दोनों खेल रहे थे. लेकिन तभी लड़के ने सामने बन रहे अपनी नानी के घर में ले जाकर बच्ची के साथ गलत काम किया.
घटना की जानकारी आरोपी बच्चे के माता-पिता को लगी तो वो बेहोश हो गए. उनका रो-रोकर बुरा हाल है और बच्ची के परिजनों से माफी मांग रहे हैं. पीड़ित बच्ची के माता-पिता मजदूरी और किसानी करते हैं. परिवार आर्थिक रुप से काफी कमजोर हैं. घटना के बाद से गांव वालों के बीच सन्नाटा और गम का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB