FCI गोदाम के पास नगर पालिका के भूतपूर्व पार्षद और कांग्रेसी नेता रमेश तिवारी के साथ झपटमारी, आरोपी निलेश गिरफ्तार

Former municipal councilor and Congress leader Ramesh Tiwari robbed near FCI warehouse, accused Nilesh arrested

FCI गोदाम के पास नगर पालिका के भूतपूर्व पार्षद और कांग्रेसी नेता रमेश तिवारी के साथ झपटमारी, आरोपी निलेश गिरफ्तार

अभनपुर/नवापारा : रायपुर जिला के नवापारा में  FCI गोदाम के पास  कांग्रेसी नेता के साथ झपटमारी की वारदात हो गई. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के भूतपूर्व पार्षद और कांग्रेसी नेता प्रार्थी रमेश तिवारी गोबरा नवापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जैन समाज का दिगम्बर संतो के आगमन में स्वागत के दौरान लोगों की काफी भीड़ थी. संतो का स्वागत रैली नवापारा थाना से आगे FCI गोदाम के पास विप्र भवन के सामने पहुंचा था. तभी एक हट्टा कट्टा युवक द्वारा प्रार्थी के पीछे जेब से नगद रकम 8,000/ रुपये को झपटमारी कर निकालकर भागने लगा. प्रार्थी को जानकारी होने पर दौड़ कर लोगों को आवाज लगाया.
जिससे अन्य लोगों एवं मौके पर उपस्थित पुलिस पुलिसकर्मियों की मदद से झपटमारी करने वाले युवक को घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर अपना नाम निलेश मेश्राम पता लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई का रहने वाला बताया उक्त आरोपी को थाना गोबरा नवापारा पुलिस की मदद से थाना लाकर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 20/2026 धारा- 304(2) BNS,का जुर्म दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूलध कर लिया और गवाहों के सामने आरोपी से 8,000/ रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया.
नगर पालिका के भूतपूर्व पार्षद और कांग्रेसी नेता रमेश तिवारी ने कहा कि खुलेआम दिनदहाड़े इस तरह की वारदात का होना बहुत चिंता की बात है. ऐसा लग रहा है कि अपराधियों को कानून का कोई खौफ नहीं है. पुलिस विभाग को निगरानी बढाने की जरुरत है.
आरोपी
निलेश मेश्राम पिता स्व चिन्ताराम मेश्राम उम्र 32 साल साकिन मकान नम्बर 176 लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई प्रियदर्शिनी स्कूल के पास जिला दुर्ग छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB