अभनपुर में शादीशुदा प्रेमिका के दो-दो आशिक, प्रेमी की हत्या, गर्लफ्रेंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, कत्ल में दो नाबालिग भी शामिल, एक फरार, तलाश जारी
In Abhanpur, a married girlfriend had two lovers, a young man was murdered, five accused including a young woman were arrested, two minors were also involved, one was absconding, search is on.
अभनपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में सामने आए बहुचर्चित हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में लव ट्राइंगल और साजिश का एंगल सामने आया है. युवती ने बातचीत के बहाने युवक को बुलाया. जहां उस पर हमला किया गया और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई. शव को दफनाया गया. पुलिस ने शव मिलने के 12 दिन बाद चार आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. जबकि एक अभी फरार है.
इस मामले में लव ट्राइंगल, साजिश और सुनियोजित तरीके से की गई वारदात ने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक को पहले बातचीत के बहाने बुलाया गया और फिर योजनाबद्ध तरीके से उस पर हमला किया गया. इस पूरे घटनाक्रम में एक युवती सहित पांच आरोपियों की भूमिका सामने आई है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं.
जांच के मुताबिक। इस हत्या के पीछे व्यक्तिगत संबंधों का जटिल जाल था. जिसमें एक ही युवती से जुड़े रिश्तों ने विवाद को हिंसक रूप दे दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है. इस खुलासे ने न सिर्फ स्थानीय स्तर पर सनसनी फैला दी है. बल्कि यह भी दिखाया है कि किस तरह आपसी संबंधों के टकराव ने एक सुनियोजित अपराध का रूप ले लिया।
क्या है पूरा मामला
अभनपुर थाने में दर्ज इस मामले में मृतक युवक की संदिग्ध हालत में गुमशुदगी के बाद जांच शुरू हुई थी. पुलिस ने तकनीकी सबूतों और पूछताछ के आधार पर हत्या का खुलासा किया. जांच में सामने आया कि मृतक नितेश बत्रा और और मुख्य आरोपी रायपुर में आलू-प्याज का थोक व्यापारी श्याम सुंदर एक ही युवती से प्यार करते थे. मृतक का युवती से मिलना-जुलना आरोपी को नागवार गुजरता था. जिसके चलते उसने नितेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
श्याम सुंदर अपने दो नाबालिग नौकरों, सुमित कोसले और माइकल के साथ ऑटो में शव को लेकर सुनसान इलाके में पहुंचा. वहां नाबालिगों और सुमित कोसले ने गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि इस काम के लिए उन्हें कुछ पैसे और शराब की बोतल दी गई थी.
पुलिस ने युवती और श्याम सुंदर को इलाहाबाद के एक होटल से गिरफ्तार किया है. वहीं सुमित कोसले सहित अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है. हालांकि एक आरोपी माइकल अभी भी फरार है. जिसकी तलाश जारी है.
आरोपी युवती शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है. जिससे यह मामला और भी जटिल और चौंकाने वाला बन गया है. इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट अभनपुर थाना में दर्ज की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB




