महुआ बीनने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, गजराज के हमले से दर्दनाक ग्रामीण की मौके पर ही मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग ने जारी किया एलर्ट

An elderly man who had gone to collect Mahua was trampled by an elephant. The villager died on the spot after being attacked by the elephant, creating panic among the villagers. The Forest Department issued an alert.

महुआ बीनने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, गजराज के हमले से दर्दनाक ग्रामीण की मौके पर ही मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग ने जारी किया एलर्ट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल में एक हाथी ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार तड़के का है. जब बुजुर्ग महुआ बीनने जंगल गया था. तभी हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. ये घटना मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी बीट की है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्राम पंचायत पोंडी के अंतर्गत डडिंया गांव के जंगल में सुबह करीब 4 बजे त्रिलोचन सिंह उम्र 55 साल महुआ बीनने गए थे. तभी एक दंतैल हाथी ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की खबर  मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी, सिवनी बीट के वनरक्षक शाहिद खान, ग्राम पंचायत पोंडी के सरपंच हेमचंद मरावी सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. हाथी के हमले से मौते के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
वन विभाग ने ग्रामीणों को दिन और रात के समय जंगल में महुआ बीनने, लकड़ी लेने या अन्य कार्यों के लिए न जाने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही पुलिस को भी घटना की खबर  दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB