रिंग रोड में मिला खून से लथपथ शव, मंदिर के पास अज्ञात महिला की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली प्लास्टिक बोतल!, मचा हड़कंप
A blood-soaked body was found on the Ring Road. An unidentified woman was brutally murdered by stoning near a temple. A plastic bottle was found in her private parts, causing a stir.
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. अंबिकापुर के महामाया मंदिर के मुख्य गेट के पास सुबह एक अज्ञात 65 साल की बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
मिली जाकारी के मुताबिक थाना कोतवाली क्षेत्र के चिलम चौक में एक मटन दुकान के बाहर महिला की लाश होने की खबर मिली. जिसके पास मौके पर पुलिस पहुंची. महामाया मंदिर द्वार के पास शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का संदिग्ध हालत में खून से लथपथ शव बरामद किया गया. गले में चोट के गंभीर निशान और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है. मौके पर पुलिस, एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम जांच करने पहुंची.
घटनास्थल पर मौजूद सबूतों के मुताबिक हत्या की यह वारदात बेहद नृशंस है. मृतका के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं. हमलावरों ने महिला की पहचान छुपाने और मौत सुनिश्चित करने के लिए उसके चेहरे को भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है. शव के पास फैले खून और चोटों की गंभीरता को देखकर सुनियोजित हत्या का मामला लग रहा है.
इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस मंदिर के मुख्य द्वार और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके.
मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. पुलिस महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



