मायके से 4 साल बाद ससुराल लौटी बहु की प्रताड़ना से परेशान सास और पति ने मांगी इच्छामृत्यु, पुलिस पर भी एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप

Mother-in-Law and Husband Seek Euthanasia, Alleging Harassment by Daughter-in-Law Who Returned After 4 Years; Police Accused of Biased Action

मायके से 4 साल बाद ससुराल लौटी बहु की प्रताड़ना से परेशान सास और पति ने मांगी इच्छामृत्यु, पुलिस पर भी एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप

सूरजपुर : आमतौर पर दहेज और घरेलू प्रताड़ना के मामलों में बहू के पीड़ित होने की खबरें सामने आती हैं. लेकिन छात्तिशाढ़ के सूरजपुर से एक उल्टा मामला सामने आया है. जहां बहू की प्रताड़ना से परेशान एक सास ने खुद इच्छामृत्यु की मांग कर दी. इस घटना ने पारिवारिक रिश्तों के बदलते स्वरूप और बढ़ते विवादों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के लटोरी की रहने वाली शकुंतला पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी ही बहू पर मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं.
उन्होंने बताया कि, उनकी बहू रागनी मिश्रा उन्हें लगातार परेशान कर रही है. और पैसों की मांग कर रही है. शकुंतला पाण्डेय के मुताबिक 3 अक्टूबर 2021 को उनकी बहू ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर घर छोड़ दिया था. उस दौरान उनके बेटे वेद प्रकाश और पूरे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. अब करीब चार साल बाद बहू के वापस घर लौटने के बाद हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए है.
सास का आरोप है कि बहू दोबारा से मानसिक दबाव और आर्थिक मांगों के जरिए उन्हें परेशान कर रही है. जिससे तंग आकर उन्होंने इच्छामृत्यु की मांग कर दी. इस पूरे मामले में पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा है. जहां आपसी समझाइश और सुलह का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस की कोशिश है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत से हल निकाला जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB