तेज रफ्तार कार ने 5 को कुचला, छत्तीसगढ़ में CSEB कर्मी के बेटे ने दो बाइक सवारों पर चढ़ाई गाड़ी, 2 की मौत, 3 घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

Speeding car crushes 5 CSEB employees son runs over two bike riders in Chhattisgarh 2 killed 3 injured driver arrested

तेज रफ्तार कार ने 5 को कुचला, छत्तीसगढ़ में CSEB कर्मी के बेटे ने दो बाइक सवारों पर चढ़ाई गाड़ी, 2 की मौत, 3 घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा शहर के व्यस्त इलाके में मंगलवार रात तेज रफ्तार मारुति ब्रेजा कार CG12 BN 2421 ने बेकाबू होकर दो बाइक सवारों को कुचल दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुआ और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई. इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम का माहौल पसर गया.
मंगलवार रात करीब 8:15 बजे निहारिका से कोसाबाड़ी की तरफ जा रही कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया. हादसे के बाद खबर पर सिविल लाइन थाना से पेट्रोलिंग टीम पहुंची. दोनों बाइक चालक को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद एक बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे बाइक चालक को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था. सुबह उसकी भी मौत हो गई.
हादसे में मरने वालों में रामपुर निवासी मनोज गिरी और निहारिका क्षेत्र के शिवकुमार शामिल हैं. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग भी घायल हो गए. जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
इस हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर, जो एक सीएसईबी कर्मी का बेटा है ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरु कर दी है और उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई है. एसपी ने बताया कि ड्राइवर नशे में था या नहीं. इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी.
इस दुखद हादसे से दो परिवारों में मातम पसर गया. वहीं शहर की ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इस हादसे के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. मृतकों के परिजनों के साथ ही अन्य लोगों ने सीविल लाईन थाने का घेराव कर दिया और कार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की.
कोरबा जिले को अगर हादसों की नगरी कहा जाए तो कोई अतिशंयोक्ति नहीं होगी. क्योंकि यहां रोजाना हादसे होते हैं और रोजाना लोगों की मौत होती है. शहर के भीतर इतनी तेज रफ्तार में कार चलाना कहीं न कहीं चिंता का विषय है. कार की रफ्तार अगर कम होती तो शायद दोनों की मौत नहीं हुई होती
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb