चालान में जब्त ट्रैफिक थाने में खड़ी ट्रक चोरी, महकमे में मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी वाहन चालक डबलू कुमार यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Theft of a truck parked at the traffic police station seized in the challan, causing a stir in the department, police arrested the accused driver W. Kumar Yadav and sent him to jail.

चालान में जब्त ट्रैफिक थाने में खड़ी ट्रक चोरी, महकमे में मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी वाहन चालक डबलू कुमार यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर : चालान में जब्त ट्रैफिक थाने में खड़ी ट्रक चोरी कर ली गई थी. इसे चुराने वाले आरोपी ट्रक चालक डबलू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है.  
भनपुरी ट्रैफिक पुलिस ने 31 मार्च को ट्रक नंबर CG/07 AZ /5831 को नो-एंट्री में प्रवेश करने पर जब्त कर  थाना परिसर में खड़ा किया. बताया गया है कि चालान की रकम जमा करने से बचने ट्रक चालक ने ही चोरी कर लिया. आरोपी ट्रक चालक मूलतः बिहार का निवासी है.
 गुरुवार को खबर मिली कि कोई अज्ञात व्यक्ति यातायात थाना भनपुरी में खड़े किये हुए ट्रक चोरी कर फरार हो गया है. खमतराई पुलिस धारा 303(2) दर्ज कर तलाश कर रही थी.
जांच के दौरान  सी.सी.टी.व्ही. कैमरोे के फुटेज में ट्रक के  राजनांदगांव के रास्ते में जाता देखा गया था. इस पर रास्ते के थाने चौकी स्टाफ की मदद से आरोपी डब्लू कुमार यादव को डोंगरगांव राजनांदगांव से पकड़ा गया. पूछताछ में उसने खुद को ट्रक का चालक और  चालान की रकम भरने से बचने के लिये ट्रक चोरी कर भागना कबूल किया. पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपी
डबलू कुमार यादव पिता कामदेव यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम हरना थाना जजा जिला जमुर बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB