धमतरी में घर में घुसकर जमकर मारपीट, पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
In Dhamtari, a house was entered and a fight was carried out with sticks and rods due to an old rivalry. Police arrested five accused and sent them behind bars.
धमतरी : धमतरी शहर के गणेश चौक क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच और उत्पात मचाने वाले पांच आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गणेश चौक निवासी सागर कसार ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक लाठी-डंडा और रॉड लेकर उसके घर पहुंचे. आरोपी सुमित कसार और दिलीप सोनकर के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौच करने लगे और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी.
शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू के बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया गया.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में विजय सोनकर उर्फ मोनू (उम्र 28 साल), अमन सोनकर (उम्र 22 साल), विकास निर्मलकर (उम्र 21 साल), योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर (उम्र 27 साल) और सोम त्रिपाठी (उम्र 19 साल) शामिल हैं. सभी आरोपी धमतरी शहर के अलग-अलग वार्डों के निवासी बताए गए हैं.
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू और योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर के खिलाफ पहले से भी मारपीट और धमकी से संबंधित आपराधिक मामले दर्ज हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



