VIP रोड के पुजारी फार्म हाउस में कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, स्विमिंग पूल में मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Suspicious death of constable at Pujari Farm House on VIP Road, body found in swimming pool, panic ensues, police engaged in investigation, awaiting post-mortem report
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पुलिस आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत से सनसनी फैल गई. फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से उनकी मौत हो गई. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. यह मामला माना थाना क्षेत्र का है.
पुलिस विभाग के विश्वसनीय उच्च पदस्त सूत्रो के मुताबिक आरक्षक रमाकांत सिंह दोपहर अपने विभाग के कुछ साथियों के साथ VIP रोड स्थित पुजारी फार्म पहुंचा हुआ था. इसी बीच शाम करीबन साढ़े 5 बजे के आस पास पूल में डूबने से आरक्षक की मौत हो गई.
पुलिस आरक्षक रमाकांत पिछले 2-3 दिनों से थोड़ा परेशान भी चल रहा था, लेकिन ऐसी कोई अधिकृत जानकारी अब तक विभाग या फिर परिजनों की तरफ से सामने नहीं आ पाई है. फिलहाल माना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को सूचित कर दिया है. आरक्षक के शव को पीएम के लिए रवाना किया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



