कबीरधाम में दहेज लोभी पति ने पहले पीटा फिर सल्फास की गोली खिलाकर उतारा मौत के घाट, गांव में पसरा मातम, आरोपी जोहन गिरफ्तार

In Kabirdham, a dowry-hungry husband first beat his wife and then killed her by feeding her sulphas tablets; the village was plunged into mourning; the accused, Johan, was arrested.

कबीरधाम में दहेज लोभी पति ने पहले पीटा फिर सल्फास की गोली खिलाकर उतारा मौत के घाट, गांव में पसरा मातम, आरोपी जोहन गिरफ्तार

कबीरधाम : शादी के दौरान सात फेरे लेने के वक्त पति पत्नी को ये वचन देता है कि वो उसकी रक्षा हर हाल में करेगा. लेकिन वही पति जब दहेज लालच में आकर हैवान बन जाता है. पत्नी की पिटाई करने लगता है. तब पीड़ित महिला की जिंदगी जहन्नुम बन जाती है. कुछ ऐसा ही कबीरधाम में हुआ. यहां दहेज के लालच में आरोपी पति जोहन साहू ने पत्नी को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया. इस वजह से महिला की मौत हो गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति जोहन साहू को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला लोहारा थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लोहारा थाना इलाके के महाराटोला गांव में मृतक महिला के पिता लेखराम साहू ने बताया कि मेरा दामाद अक्सर दहेज की लालच में पत्नी लोकेश्वरी की पिटाई किया करता था. अपनी पत्नी को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता था. वारदात वाले दिन भी पति पत्नी के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने अपनी बीबी को जहरीला पदार्थ पिला दिया. जिससे उसकी जान चली गई. गांव के एक युवक ने फोन कर बताया कि मेरी बेटी को ससुराल वालों ने जहर दे दिया है. हम आनन फानन में अस्पताल पहुंचे.
बेटी ने बताया कि उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया है. हम चाहते हैं कि जो भी दोषी हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले.
आरोप है कि मृतक महिला के पति जोहन साहू ने अपना जुर्म छिपाने के लिए लोकेश्वरी को लोहारा अस्पताल में भर्ती कराया. महिला की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया. लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोप में पति जोहन साहू को गिरफ्तार कर लिया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सुनी परिवार की शिकायत
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर लोकेश्वरी के साथ मारपीट की और जबरन जहरीला पदार्थ लिया दिया. परिजनों ने आरोपी के माता-पिता की भी घटना में संलिप्तता होने की बात कही है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने परिजनों की शिकायत सुनी और बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पीएम को बाद शव परिजनों को सौंपा गया
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद डेड बॉडी परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है. महिला की मौत के बाद से परिजनों का जहां रो रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम का माहौल है. परिजन चाहते हैं कि महिला की मौत की जांच हो और उनको न्याय दिया जाए.
कवर्धा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि हमें खबर मिली कि महिला के पति ने उसे जबरन कुछ जहरीला पदार्थ पिला दिया है. पीएम रिपोर्ट में भी इसकी बात सामने आई है. जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी. पति को हमने गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB