रायपुर में Virat Kohli के पैर छूने मैदान में घुसा फैन, युवक को पड़ा भारी, सिक्योरिटी लटकाकर ले गई बाहर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
In Raipur, a fan entered the field to touch Virat Kohli's feet, the young man got into trouble, security escorted him out and the police arrested him.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस गया और विराट कोहली के पैर छूए. हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया. वहीं अब खबर आ रही है कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी की पहचान चंदप्रकाश बंजारे (निवासी: नकटा गांव) के रुप में हुई है. मंदिर हसौद थाना पुलिस ने इस घटना के बाद उसके खिलाफ 151 के तहत प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया है. पूछताछ में युवक ने खुद को विराट कोहली का कट्टर प्रशंसक बताया.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैदान की व्यवस्था दोनों के लिए खतरा होती हैं. यह पहली बार नहीं जब किसी फैंस ने सीमा लांघने की कोशिश की हो. लेकिन कड़े नियमों के चलते ऐसे मामलों में फौरन कानूनी कार्रवाई की जाती है. क्रिकेट प्रेमी का जुनून जहां एक तरफ चर्चा का विषय बना. वहीं दूसरी तरफ यह भी साफ हो गया कि नियमों की अनदेखी किसी के लिए भी महंगी साबित हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



