तीन दिसंबर से लापता आरक्षक की जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

The body of a constable, missing since December 3, was found hanging from a tree in the forest, causing a sensation in the area, suspicion of suicide, and the police are investigating.

तीन दिसंबर से लापता आरक्षक की जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

जगदलपुर : कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक का शव ग्राम आसना के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक आरक्षक की पहचान डमरु नायक उम्र 29 साल के रुप में हुई है. जो तीन दिसंबर की शाम से लापता थे. परिजनों द्वारा खबर दिए जाने के बाद पुलिस ने सक्रिय रुप से तलाश शुरु की थी.
पुलिस को बुधवार को ग्राम आसना के जंगल में आरक्षक डमरु नायक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया. प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह मामला आत्महत्या का मालुम हो रहा है.
आरक्षक डमरु नायक पिछले कुछ समय से व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहे थे. इन परेशानियों के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है. ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरु कर दी है. पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t