14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दोस्ती कर दिया धोखा, पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के आरोप में शुभम ठाकुर को किया गिरफ्तार

A 14-year-old minor girl was deceived after befriending him; police arrested Shubham Thakur on charges of kidnapping and rape.

14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दोस्ती कर दिया धोखा, पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के आरोप में शुभम ठाकुर को किया गिरफ्तार

बिलासपुर/सरकंडा : सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग 14 साल की लड़की एक दिसंबर को कहीं गायब हो गई. जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लड़की के पिता ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी. उसने आशंका जताई कि कोई उसकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है. इसके बाद से पुलिस अपहृत बालिका और अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही थी.
इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि गायब बालिका की दोस्ती भूकंप अटल आवास सरकंडा निवासी शुभम ठाकुर उम्र 22 साल के साथ थी. जब पुलिस उसे ढूंढते हुए उसके घर पहुंची तो पता चला कि शुभम ठाकुर तो घर पर नहीं है. लेकिन अपहृत बालिका उसके घर में मौजूद है. पूछताछ में पता चला कि शुभम ठाकुर 14 साल की लड़की को पत्नी की तरह घर पर रखा हुआ था और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था. इसके बाद से पुलिस बलात्कार और अपहरण के आरोप में शुभम ठाकुर को तलाश रही थी.
शुक्रवार को शुभम ठाकुर नूतन चौक के आसपास घूमता हुआ नजर आया. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इधर नाबालिग किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों के सुपूर्द किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t