अरमान ने किया लव मैरिज, लड़की के नाराज चाचा ने टंगिया से किया हमला, ससुर गंभीर रुप से घायल, गांव में तनाव का माहौल, पुलिस बल तैनात
Armaan had a love marriage, the girl's angry uncle attacked him with a tangia, seriously injuring the father-in-law, tension prevailed in the village, and police were deployed.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक रुप ले चुका है. बिलासपुर जिला में चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कुंआ में रहने वाले ग्रामीण के बेटे ने गांव में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया. इससे नाराज युवती के चाचा ने युवक के पिता पर टंगिया से हमला कर दिया. हमले में लहूलुहान ग्रामीण ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कुंआ में रहने वाले मनोज कुर्रे किसान हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव में रहने वाले लक्ष्मण जगत की भतीजी शशि से उनके बेटे अरमान ने प्रेम विवाह किया है. इसके बाद से लक्ष्मण उनके परिवार से रंजिश रखता है. बुधवार की सुबह मनोज अपने खेत पर काम करने के लिए गए थे. दोपहर करीब 12 बजे वे खेत का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे. जब वे लक्ष्मण के घर के पास पहुंचे थे.
उन्हें देखते ही लक्ष्मण गाली-गलौज करने लगा. इसका विरोध करने पर वह घर से टंगिया लेकर आ गया. उसने टंगिया से मनोज पर हमला कर दिया. इस हमले में उनके हाथ और कंधे में चोट आई. इससे वे लहूलुहान हो गए. गांव के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया.
घायल की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और ग्रामीणों के बयान भी लिए जा रहे हैं. वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है. जिसे नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस टीम निगरानी बढ़ा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



