राजिम में भाई से बड़ा पैसा!, उधारी न मिली तो दोस्तों ने कर दिया खून, पत्थर बांधकर तालाब में फेंका, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
In Rajim, a brother owed more money than he owed! When his friends failed to repay the loan, they murdered him, tied a stone to him and threw him in a pond. Four people, including two minors, were arrested.
गरियाबंद/राजिम : दोस्ती और भाईचारे की मिसालें तो आपने बहुत सुनी होंगी. लेकिन राजिम के इन हीरों ने दोस्ती का एक नया अध्याय लिख दिया है. यहां की पार्टनरशिप फर्म में जब एक पार्टनर ने उधारी चुकाने में आनाकानी की. तो बाकी डायरेक्टरों ने उसे कंपनी से ही टर्मिनेट करने का फैसला कर लिया. जी हां, टर्मिनेट मतलब… सीधा ऊपर का टिकट.. यह सनसनीखेज मामला राजिम के लोधिया तालाब का है. जिसने गरियाबंद पुलिस को भी दो दिन तक चक्कर घुमाया.
राजिम थाना क्षेत्र के लोधिया तालाब में 30 अक्टूबर को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी राजिम को तत्काल जांच के निर्देश दिए. प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का अपराध प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
पुलिस और साइबर टीम ने मिलकर जब जांच की दिशा में काम बढ़ाया. तो मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया. खबर मिली कि राजिम निवासी देवेन्द्र धीवर उर्फ देव, थनेन्द्र साहू उर्फ भोलू और दो नाबालिग की गतिविधियां संदिग्ध हैं. पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जहां मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई.
आरोपियों ने कबूल किया कि 27 अक्टूबर की शाम मृतक दुर्गेश साहू को लोधिया तालाब के पास बुलाया गया था. दुर्गेश से उधारी का पैसा मांगा गया. लेकिन उसके मना करने पर गुस्से में चारों ने मिलकर उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी. जब दुर्गेश चिल्लाने लगा. तो आरोपी देवेन्द्र धीवर ने पास में पड़ी पानी पाउच की बोरी उसके मुंह में ठूंस दी. इसके बाद चारों ने उसे हाथ, लात और पत्थरों से तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.
हत्या के बाद राज खुलने के डर से आरोपियों ने शव को छिपाने की साजिश रची. मृतक के हाथ-पैर बांधकर, कमर में पत्थर लगाकर लोधिया तालाब में फेंक दिया.
राजिम पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत इकठ्ठा कर देवेन्द्र उर्फ देव धीवर (18 वर्ष 7 माह), थनेन्द्र साहू उर्फ भोलू (20 वर्ष) और दो नाबालिग को गिरफ्तार किया. सभी को गवाहों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



