शादी के महज 11 महीने बाद 22 साल के युवक घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी

Just 11 months after marriage, a 22-year-old youth committed suicide by hanging himself from a tree in the courtyard of his house, sensation spread in the area

शादी के महज 11 महीने बाद 22 साल के युवक घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी

कोरबा : कोरबा में 22 साल के  युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी. कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला बालको थाना क्षेत्र के परसाभांटा शिव मंदिर के पास की घटना है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को परसाभांटा शिव मंदिर के पास रहने वाले 22 साल के जय प्रकाश यादव ने अपने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बुधवार की रात करीब 1 बजे पिता की नींद खुली तो उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटक रहे बेटे के शव पर पड़ी तब उसके होश उड़ गए. इसके बाद उन्होंने घर के सदस्यों को जानकारी दी.
मृतक के पिता सुरती यादव ने बताया कि नाइट शिफ्ट में काम करने गया हुआ था. घर पर उसका बेटा जय प्रकाश और बहू मौजूद थे. ड्यूटी से वापस लौटने के बाद सो गया. रात में करीब 1 बजे नींद खुली तो देखा कि घर के आंगन में पेड़ पर बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. तब उसने इसकी जानकारी आसपास लोगों को दी और मौके पर पहुंचे लोगों ने संबंधित थाना बालको पुलिस को सूचना दी गई.
परिजनों की माने तो मृतक जयप्रकाश यादव पहले ड्राइवर था और गाड़ी चलाता था. जहां काम बंद होने के बाद वो घर पर ही रहता था. उसके बाद अभी मजदूरी करता था. देर रात जब घर वापस लौटा. खाना खाने के बाद वो अपने कमरे में सोने चले गया था.
परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश यादव की शादी को महज 11 महीने ही हुए थे. एक महीने बाद उसकी शादी की पहली सालगिरह थी. दंपती का कोई बच्चा नहीं था. परिजनों की खबर पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB