भालू ने मचाया आतंक, तीन महिलाओं पर भालुओं ने किया जानलेवा हमला, एक महिला की हालत नाजुक, मचा हड़कंप, गांव में दहशत का माहौल
Bears created terror, bears fatally attacked three women, one woman is in critical condition, panic spread, atmosphere of fear in the village
गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही वन परिक्षेत्र के गुल्लीडांड गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. जहां महुआ बिनने जंगल गई तीन महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया. इस हमले में तीन महिलायें गंभीर रुप से घायल हो गई. एक महिला की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुल्लीडांड गांव में सुबह करीब 7 बजे परमिला यादव और सुमित्रा रैदास अपने घर से जंगल में महुआ बिनने गई थीं. इसी दौरान एक भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया. उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालू को खदेड़ने की कोशिश की. इस बीच भालू ने कुछ दूरी पर मौजूद तीसरी महिला दशोदिया बाई पर भी हमला कर दिया. ग्रामीणों ने शोर कर किसी तरह भालू को जंगल की तरफ भगाया.
इस मामले की खबर पर डायल 108 और 112 की आपातकालीन टीमें तत्काल मौके पर पहुंची. घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए मरवाही अस्पताल ले जाया गया. परमिला की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जबकि अन्य दो महिलाओं का इलाज मरवाही अस्पताल में चल रहा है. इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मरवाही के जंगलों में बेतहाशा पेड़ों की कटाई, अवैध गिट्टी, मुरूम और नदियों से रेत का उत्खनन, साथ ही जंगलों पर अतिक्रमण की वजह से वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास कम हो रहा है. इसकी वजह से भालू जैसे जंगली जानवर मानव बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं.
इसके पहले भी दानीकुंडी और खंता गांव में भालू के गांव में घुसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. हालांकि तब कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था. इस बार तीन महिलाओं पर हमला होने से हालत चिंताजनक हो गई है. इसके बावजूद भी वन विभाग जंगल कटाई, अवैध उत्खनन और अतिक्रमण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



