राजधानी में फिर चाकूबाजी, मामूली बात पर दो सगी बहनों पर धारदार चाकू से किया वार, आरोपी भाई प्रशांत कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Knife attack again in the capital two real sisters were attacked with a sharp knife over a trivial matter accused brother Prashant Kumar was arrested by the police

राजधानी में फिर चाकूबाजी, मामूली बात पर दो सगी बहनों पर धारदार चाकू से किया वार, आरोपी भाई प्रशांत कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के मौलीपारा इलाके में चाकूबाजी की वारदात हो गई. जहां सगे भाई ने दो बड़ी बहनों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. घटना में दोनों बहनें गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक प्रशांत कुमार बेर की मां और दो बड़ी बहनें पिछले कुछ दिनों से धमतरी से रायपुर आकर रह रही थी. जिन्हें वापिस ले जाने के लिए आरोपी प्रशांत रायपुर आया था. इस दौरान मामूली बात को लेकर प्रशांत की कहा सुनी हो गई. जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से अपनी दोनों सगी बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया.
तेलीबांधा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी ने अपनी बहनों पर धारदार चाकू से हमला किया है. आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI