प्रेम प्रसंग बना खूनी रंजिश की वजह, ईंट से जानलेवा हमला कर किया गंभीर रुप से घायल, आरोपी अर्जुन यादव गिरफ्तार

Love affair became the reason for bloody enmity, he was attacked with a brick and was seriously injured, accused Arjun Yadav arrested

प्रेम प्रसंग बना खूनी रंजिश की वजह, ईंट से जानलेवा हमला कर किया गंभीर रुप से घायल, आरोपी अर्जुन यादव गिरफ्तार

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के ग्राम गैतरा में एक प्रेम प्रसंग को लेकर उपजे विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया. जब आरोपी युवक ने जान से मारने की नीयत से ईंट से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की खबर मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 जून 2025 को ग्राम पौंसरी निवासी गनपत वर्मा ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई चोवाराम वर्मा पर ग्राम गैतरा निवासी मुकुंद यादव ने प्रेम प्रसंग को लेकर पहले अश्लील गाली-गलौज की. फिर ईंट से जानलेवा वार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया. इस रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 590/2025 धारा 109(1), 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई.
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी व उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन यादव को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया कि प्रेम प्रसंग की बात पर विवाद हुआ और उसने गुस्से में ईंट से हमला कर दिया.
पुलिस ने आरोपी मुकुंद यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम गैतरा को 30 जून को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व न्याय व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है. मामले की जांच आगे भी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB