पार्षद चुनाव में 4 वोट पाने वाला महापौर प्रत्याशी, गरियाबंद में बदला अध्यक्ष उम्मीदवार, BJP कार्यकर्ताओं ने लगाया परिवारवाद का आरोप, 18 नेताओं ने दिया इस्तीफा
Mayor candidate who got 4 votes in councillor election, president candidate changed in Gariaband, BJP workers accused of nepotism, 18 leaders resigned
भाजपा प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखी नाराजगी, परिवारवाद का लगाया आरोप
अभनपुर : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने रायपुर जिले के अभनपुर नगर पालिका में शिवनारायण बघेल उम्मीदवार घोषित किया है. जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है. भाजपा कार्यकर्ता लौटन गिलहरे ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी चयन में पुनर्विचार करने की मांग की है.
इससे नाराज होकर लौटन गिलहरे ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम कुमार नारंग को ज्ञापन सौंपा. जिसमें उन्होंने अभनपुर नगर पालिका में वार्ड पार्षद और पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चयन में परिवारवाद का आरोप लगाया है.
लौटन ने अपने ज्ञापन में बताया कि पालिका के वार्ड क्र. 11 में धनंजय बघेल को पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है. जो अध्यक्ष प्रत्याशी शिवनारायण बघेल का बेटा है. इसी तरह वार्ड नं. 12 में कुंदन बघेल जो शिवनारायण का भतीजा है और वार्ड नं. 5 से रवि बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है.
लौटन ने कहा कि एक ही परिवार के 4 लोगों को प्रत्याशी घोषित कर पार्टी ने अन्य दावेदारों के साथ धोखा किया है. उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर प्रत्याशी चयन में पुनर्विचार करने की मांग किया है.
बता दें कि लौटन गिलहरे पिछले 15 सालों से भाजपा में सक्रिय सदस्य के रुप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वे खुद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार थे. ऐसे में प्रत्याशी चयन को लेकर लौटन गिलहरे समेत कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6C
एक ऐसा भी महापौर प्रत्याशी, जो 4 वोट पाकर हारा था पार्षद चुनावI
चिरमिरी : चिरमिरी से पार्टी ने भाजपा विधि प्रकोष्ठ में पदाधिकारी रह चुके अधिवक्ता रामनरेश राय को टिकट दिया गया. जो कभी निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ने वाले रामनरेश को सिर्फ चार वोट मिले थे.
नगरनिगम में मेयर का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है लेकिन उसके बावजूद भाजपा ने यहां से ओबीसी चेहरे को मैदान में उतार दिया. यहां 40 से ज्यादा दावेदार थे. लेकिन रामनरेश राय को आखिरकार टिकट मिली.
बता दें कि चिरमिरी न सिर्फ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का विधानसभा क्षेत्र है बल्कि उनका गृहजिला और उनका स्थानीय निवास भी है. अब ऐसे में जाहिर है कि उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई है. भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय को टिकट देकर पार्टी ने सबको चौंका दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
BJP प्रत्याशियों की लिस्ट आने के साथ शुरू हुआ इस्तीफा देने का सिलसिला, 18 नेताओं ने दिया झटका
सुकमा : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद से भाजपा में अंतरकलह की ख़बरें सामने आ रही है. प्रत्याशियों के विरोध के बीच भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी के 18 कद्दावर नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा के राजा मनोज देव, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 18 कद्दावर नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण में पक्षपात और कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर इसतीफा दिया है. चुनाव के समय दिग्गज नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने से क्षेत्र में पार्टी को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
गरियाबंद के अध्यक्ष उम्मीदवार प्रशांत मानिकपुरी को बदलकर रिखि राम यादव को बनाया प्रत्याशी
गरियाबंद : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका में अध्यक्ष प्रत्याशियों की लिस्टमें 10 नगर पालिकाओं के अध्यक्षों का नाम शामिल हैं. बगावत के बाद लिस्ट में भाजपा ने बड़ा बदलाव करते हुए गरियाबंद के अध्यक्ष उम्मीदवार प्रशांत मानिकपुरी को बदलकर उनकी जगह रिखि राम यादव को प्रत्याशी बनाया गया है.
भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी सूची में गोबरा नवापारा नगर पालिका से श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू, तिल्दानेवरा से श्रीमती चंद्रकला वर्मा, आरंग से संदीप जैन, मंदिर हसौद से संदीप जोशी, अभनपुर से शिवनारायण बघेल, महासमुंद से डॉ. विमल चोपड़ा, बागबाहरा से शंकर तांडी, सरायपाली से श्रीमती सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, बलौदाबाजार से अशोक जैन, सिमगा से शिवधारी देवांगन, गरियाबंद से रिखीराम यादव को प्रत्याशी घोषित किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



