छग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम साय ने अंबिकापुर में फहराया तिरंगा, गरियाबंद में सांसद संतोष पाण्डेय ने ली परेड की सलामी
Republic Day was celebrated with great enthusiasm in Chhattisgarh, CM Sai hoisted the tricolor in Ambikapur, MP Santosh Pandey took the salute of the parade in Gariaband
सीएम साय ने अंबिकापुर में फहराया तिरंगा
अंबिकापुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली. मुख्यमंत्री साय ने आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया. उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरवशाली है. आज हम देश के गणतंत्र का उत्सव मना रहे हैं. इसके पीछे उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान है. जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाई. उन संविधान निर्माताओं का योगदान है. जिन्होंने इस संविधान के जरिए भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया. उन विभूतियों का योगदान है. जो संविधान की रक्षा के लिए हमेशा डटे रहे और संविधान के मूल्यों पर चलकर अंत्योदय का कल्याण करते रहे.
बिलासपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से सिम्स के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। राजधानी रायपुर के अंबेडकर हास्पिटल में भी 700 बिस्तर अस्पताल के विस्तार के लिए हमने 231 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। इसके पूरे होने के साथ ही अंबेडकर हास्पिटल में 2 हजार बेड की सुविधा हो जाएगी। प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को विकसित करने के लिए चार नये मेडिकल कालेज जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और गीदम में भवनों के लिए 1020 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
हमारी भारतीय परंपरा में आशीर्वाद देने पर लंबी आयु की कामना करते हुए आयुष्मान भवः कहा जाता है। लोगों की दीर्घायु और उनके अच्छे स्वास्थ्य से जुड़े सरोकार, हमारे लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत प्रदेश के 77 लाख 20 हजार परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। जो समाज अपने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करता है, वही समाज फलता-फूलता भी है। मोदी जी ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मिलित किया है। इन्हें अब पांच लाख रुपए तक के इलाज का लाभ मिल रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश की जनजातीय संस्कृति भी विलक्षण है। यहां पर्यटन की अधोसंरचना उपलब्ध कराने हमने होम-स्टे की सुविधा देने वाले उद्यमियों को विशेष अनुदान देने का निर्णय लिया है। कुछ महीनों पहले अंबिकापुर में माँ महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ किया गया। जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट अब विमानन मानचित्र में आ गये हैं। एयर कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध होने से पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां आकर्षित होंगे। रायपुर-बिलासपुर-अंबिकापुर विमान सेवा आरंभ होने से स्थानीय पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिल रही है। पर्यटन अधोसंरचना का सीधा लाभ, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के रूप में होगा.
नई उद्योग नीति में हमने छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं का भी पूरा ध्यान रखा है। हमारे यहां एशिया का नियाग्रा कहा जाने वाला चित्रकोट जलप्रपात है। कांगेर घाटी में कोटमसर जैसी विलक्षण गुफाएं हैं। यहां धुड़मारास को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने बेस्ट टूरिज्म विलेज के रूप में चुना है। सरगुजा में रामगढ़ की पहाड़ियां हैं, जहां के विलक्षण प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत होकर महाकवि कालिदास के मन में अपने महान खंडकाव्य मेघदूतं को लिखने का विचार आया। जशपुर में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव हैं। देश के पर्यटन नक्शे में गुरु घासीदास तमोरपिंगला टाइगर रिजर्व भी आ गया है। हमारी सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनाकर न केवल बाघों के संरक्षण के लिए कार्य किया है अपितु इससे इको टूरिज्म की संभावनाओं में भी कई गुना वृद्धि कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
गरियाबंद में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सांसद संतोष पाण्डेय ने ली परेड की सलामी
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया. पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. इसके बाद मुख्य अतिथि पाण्डेय ने कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के साथ परेड का निरीक्षण किया.
पाण्डेय ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया. हर्ष तथा खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गये. इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा तथा देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही विभागों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत की.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद प्रथम, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल गरियाबंद को द्वितीय और पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास को तृतीय पुरस्कार मिला. इसके अलावा परेड कमांडर एवं सभी प्लाटूनों के कमांडरों को भी सम्मानित किया गया. इनमें परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर, परेड कमांडर 2 आईसी निरीक्षक श्री शिवशंकर हुर्रा, मार्चपास्ट वर्ग ए में जिला पुलिस बल महिला को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरूष को द्वितीय एवं 16वीं बटालियन को तृतीय पुरस्कार मिला. मार्चपास्ट वर्ग बी में एनसीसी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद को प्रथम, सेजस बालक के स्काउट को द्वितीय एवं स्काउट शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद को तृतीय स्थान मिला.
इसी तरह आदिवासी विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जल संसाधन, स्कूल शिक्षा एवं समग्र शिक्षा तथा क्रेडा विभाग द्वारा विभागीय कार्यक्रमों को रेखाकिंत करते हुए झाँकी निकाली गई। प्रस्तुत झांकियों में आदिम जाति कल्याण विभाग को प्रथम, कृषि विभाग को द्वितीय एवं वन विभाग को तीसरा पुरस्कार मिला.
समारोह में वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, उप निदेशक उदंती वरुण जैन, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, सहित पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, आम जनता, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
शासकीय कार्याे में निष्ठापूर्वक दायित्वों के निर्वहन के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित स्वास्थ्य, जिला पंचायत, शिक्षा, महिला बाल विकास, राजस्व, वन, कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन, आदिवासी विकास विभाग, विद्युत, सहकारिता, नगर सेना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, पशुधन विकास एवं एनआईसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
देश को आजाद कराने 45 स्वतंत्रता सेनानी हुए. लेकिन वीर सेनानियों के परिवार को भूला बैठा शासन-प्रशासन
गरियाबंद : जहां से जंगल सत्याग्रह शुरु हुआ था और वीर बलिदानियों के नाम पर स्मारक बनाया गया. आज उसे ही शासन प्रशासन भुला बैठा है. शासन की उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों का कहना है उनके पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. लेकिन सरकार उन्हे कभी याद नहीं किया.
धमतरी जिले के अंतिम छोर मे बसा मैनपुर से महज 38 किमी दूर उमरगांव स्वतंत्रता सेनानियों के गांव के नाम से जाना जाता है. आपको यह जानकर यह आश्चर्य होगा कि मातृ भूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले इस आदिवासी बहुल्य नगरी ब्लॉक के छोटे से गांव उमरगांव में 45 स्वतंत्रता सेनानी हुए. जिन्होने आजादी की लड़ाई के लिए न केवल संघर्ष का शंखनाद किया. बल्कि जेल जाकर यातना भी सही. पूरे छत्तीसगढ़ मे यह संभवता यह पहला उदाहरण है. जहां एक छोटे से गांव मे इतने ज्यादा स्वतंत्रता सेनानी हुए. जिनका नाम जेल के रजिस्टर मे दर्ज है. और तो और इस गांव के नाम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम उमरगांव के नाम से जाना जाता है.
परिवार वालो ने बताया सिहावा नगरी क्षेत्र के अमर स्वतंत्रा सेनानियों ने 1921-22 में जंगल सत्याग्रह, 1923 मे झंडा सत्याग्रह, 1930-31 मे जंगल सत्याग्रह एवं सविनय अविज्ञा आंदोलन मे समर्पित होकर अपनी भूमिका निभायी और उनके नाम पर गांव मे एक भव्य स्मारक का निर्माण किया गया है जहां स्वतंत्रता सेनानी परिवार के लोग और ग्रामीण 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे याद करते हैं.
यहां निर्माण किये गये शहीद स्मारक भी उपेक्षा का शिकार है. चारों तरफ साफ सफाई रंग रोंगन का अभाव है. देखरेख करने में शासन प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है. जबकि इस स्थान को बेहतर तरीके से सहेज कर और सौन्दर्यीकरण किये जाने के साथ ही यहां के इतिहास को अंकित किया जाना जरुरी है.
ग्राम उमरगांव निवासी और स्वतंत्रता की लड़ाई मे अहम भूमिका निभाने वाले पंचम सिंह का पोता एवं ग्राम पटेल निलाम्बर सिंह ने बताया उनके दादा पंचम सिंह सहित लगभग 45 इस क्षेत्र के सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंचम सिंह क्रांतिकारी नेता थे.
1920 मे गांधी जी के धमतरी आगमन पर गांधी जी से मुलाकात कर गांधी जी के बताये रास्तों पर उन्हे सत्य के मार्ग पर चलने का हौसला मिला और गांधी जी से मुलाकात करने के बाद स्वराज दल के गठन कर अपना तन मन धन अर्पित कर दिया.
असहयोग आंदोलन 1922 मे इस क्षेत्र मे उग्र आंदोलन हुआ. जिसमें अंग्रेजो के द्वारा आदिवासियों एवं उनके निस्तारी हक को छिनने के खिलाफ आवाज बुलंद किया. असहयोग आंदोलन एवं जंगल सत्याग्रह इस क्षेत्र के वन ग्रामों मे ज्यादा उग्र देखा गया लखनपुरी, बिरनसिल्ली, बेलरबाहरा, कसपुर, चिवरी, सांकरा नवागांव आंदोलन के प्रमुख केन्द्र थे. इनका नेतृत्व आदिवासी युवा कर रहे थे. अंग्रेज सिपाहियों ने इस आंदोलन को दबाने के लिए पुरजोर कोशिश की और आंदोलन कारियों को बहुत सारे यातनाएं दी. लेकिन वे टस के मस नहीं हुए.
निलाम्बर सिंह बताते है उनके दादा पंचम सिंह को नागपुर मे गिरफ्तार किया गया. छह महीने सश्रम कारावास का दण्ड दिया गया और तो और कैदियों के जेल में गुनाह खाना जेल मे ठूस दिया गया. बावजूद इसके पंचम सिंह बड़े साहसी युवक थे. और वे बड़े-बड़े अंग्रेज अधिकारियो ने नहीं डरते थे. अंग्रेज जेलर को विसुध्द छत्तीसगढ़ी भाषा मे बूरा भला कह देते थे. उन्होंने बताया कि पंचम सिंह सहित 45 स्वतंत्रता सेनानी इस गांव क्षेत्र से हुए और देश के आजादी मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इसके बाद भी आज यह गांव उपेक्षा का शिकार है.
उमरगांव एक ऐसा गांव है जहां 45 स्वतंत्रता सेनानी हुए आज इस गांव के सेनानियों के वंशज आजादी के 75 साल से शासन प्रशासन की उपेक्षा झेल रहे हैं. अपने पूर्वजों के बलिदान के बदले मे सम्मान की मांग करते करते तीन पीढ़ियां बदल गई. उमरगांव के फरियाद की उम्र भी बढती जा रही है. और मांग करने वाले लोग मजदूरी कर जीवन यापन करने मजबूर हैं. जबकि इस पूरे गांव को गौरव ग्राम घोषित करने के साथ सेनानियों के नाम अंकित करने की मांग यहां के ग्रामीण विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री तक लिखित तौर पर कर चुके हैं. जिनके बदौलत आज भारत आजाद हुआ उनके परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. शासन प्रशासन को चाहिए कि सेनानियों के परिवारों को उचित सम्मान प्रदान किया जाये साथ ही सेनानियों के इस गांव को पूरा सम्मान मिलना चाहिए.
सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने कहा ग्राम उमरगांव मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार को पूरा सम्मान मिलना चाहिए. उनकी जो भी मांगे हैं. उनसे मैं खुद मुलाकात करूंगी और उन मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर पूरा करने की भरसक प्रयास करूंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बुरजाबहाल स्कूल में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
गरियाबंद/अमलीपदर : गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र ग्राम बुरजाबहाल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया. 76वा गणतंत्र दिवस शिक्षण संस्थानों में सरस्वती शिशु मंदिर आदिवासी बालक आश्रम शाला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शासकीय प्राथमिक शाला में भी ध्वजारोहण किया गया और छात्र-छात्रों ने अपने हाथ में भारत की आन बान शान से तिरंगा झंडा को अपने हाथ में लेकर भारत माता की जय महात्मा गांधी की जय सुभाष चंद्र बोस की जय शहीद वीर नारायण सिंह की जय और भी कई नेताओं के हमारे भारत के देश भक्तों के नाम के जय घोष के साथ नगर में प्रभात फेरी किया गया जिसके बाद शहिद वीर नारायण सिंह युवा संगठन द्वारा भी स्कूल के सभी बच्चों के द्वारा शिक्षकों और गांव के ग्रामीणों के आशीर्वाद से शहीद वीर नारायण सिंह युवा संगठन द्वारा भी ध्वजारोहण किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
नगर के हृदय स्थल हमर मैनपुर चौक में MLA जनक ध्रुव ने फहराया तिरंगा
गरियाबंद : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पूरे विकासखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सभी शासकीय और अर्धशासकीय कार्यालयों में शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया.
मैनपुर के हृदय स्थल हमर मैनपुर चौक में 8:30 बजे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने ध्वजारोहण किया और झंडा सलामी दी. विधायक जनक ध्रुव प्रभात फेरी में भी शामिल हुए और अपने हाथों से छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन करने के लिए बैंड बजाई, 150 मीटर तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए.
इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दू यादव नेयाल नेताम, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष खेदू नेगी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष टीकम कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, खेलन साहू, जाकीर रजा,थानु पटेल, सिरमोतिन ध्रुव, लोकनाथ साहू, डोमार साहू, लिकेश यादव, दयाराम यादव, संतू यादव, तनवीर राजपूत, दुलेन्द्र नेगी, गजेन्द्र यादव, शाहिद मेमन, हरिश्वर पटेल, मनीष पटेल, मनीष श्रीवास्तव, उत्तम पटेल एवं बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे.
वहीं दूसरी तरफ नगर में भाजपा मंडल द्वारा लाला चौक में अध्यक्ष संतोष यादव ने ध्वजारोहण किया पत्रकार कार्यालय पत्रकार संघ के अध्यक्ष मोहन कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर मुस्लिम समाज, अरफा फाउंडेशन ने किया जूते चप्पल वितरण
जगदलपुर : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 25 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय शहर जगदलपुर से 40 किलोमीटर दूर बस्तर क्षेत्र के ग्रामीण ग्राम गुरु गोदान (बस्तर) छत्तीसगढ़ में हाजी वसीम रिजवी और उनकी टीम ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे, बड़े सभी लोगों को उनकी संस्था अरफा फाउंडेशन के द्वारा कंबल स्वेटर कपड़े और जूते, चप्पल का निःशुल्क वितरण किया.
क्षेत्र के ऐसे कई लोगों को जूते, चप्पल दिए. जिन्होंने अब तक अपनी जिंदगी की 40-50 साल हो चुके हैं. लेकिन अब तक जूते चप्पल नहीं पहने. उन्हें युवा समाज सेवी हाजी वसीम अहमद अध्यक्ष बस्तर संभाग मुस्लिम समाज व अरफा फाउंडेशन द्वारा उन्हें कपड़ों के जूते ठंड से बचने के लिए बच्चों को वितरण किया गया.
जिससे ग्रामीण लोग काफी तादाद में इस कार्यक्रम में जुड़े और ग्रामीण लोगो ने इस कार्य को देख ग्रामीण बच्चे बड़ों ने काफी सराहा भी और पुरी टीम को दुवाओं से नवाजा.
हाजी वसीम रिजवी ने बताया बहुत जल्द ही ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने के लिए ग्रामीण इलाके में जल्द ही ” शिशु शिक्षा केंद्र ” का शुभारंभ किया जायेगा. जिसका शिलान्यास भी किया गया जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरु किया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का बढ़ावा दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मदरसा बोर्ड और राज्य के मदरसों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
रायपुर : कार्यालय छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे श्रीमती अख़्तर ख़ान प्रभारी रजिस्ट्रार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया. इस अवसर पर प्रेमप्रकाश द्विवेदी सचिव छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे.
राज्य में संचालित पंजीकृत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक मदरसों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सामूहिक राष्ट्रगान किया गया. इस अवसर पर मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. राज्य के मदरसों में ध्वजारोहण के पश्चात् छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मोहम्मद असलम खान ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य हज कमेटी कार्यालय बैरन बाजार रायपुर में ध्वजारोहण किया और सभी उपस्थितो को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. इस मौके पर राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी/सचिव, डॉ. एस. ए. फारुकी तथा सभी कर्मचारीगण मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



