भाजपा ने जारी की महापौर और अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, रायपुर नगर निगम के 70 वार्ड के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

BJP released the list of candidates for the post of Mayor and Chairman, announced the names of candidates for 70 wards of Raipur Municipal Corporation

भाजपा ने जारी की महापौर और अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, रायपुर नगर निगम के 70 वार्ड के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

रायपुर : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नगर पालिक निगम के लिए महापौर और नगर के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. 10 महापौर पद और 47 नपा अध्यक्ष पदों के लिए लिस्ट जारी की गई है. रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए मीनल चौबे को उम्मीदवार बनाया गया है.
महापौर पद के लिए कहां से कौन उम्मीदवार
रायपुर से मीनल चौबे
बिलासपुर से पूजा विधानी
दुर्ग से अलका बाघमार
राजनांदगांव से मधुसूदन यादव
धमतरी से जगदीश रामू रोहरा
जगदलपुर से संजय पांडेय
रायगढ़ से जीवर्धन चौहान
कोरबा से संजू देवी राजपूत
अंबिकापुर से मंजूषा भगत
चिरमिरी से राम नरेश राय
भाजपा ने रायपुर शहर की माना नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए संजय यादव को प्रत्याशी बनाया है.
छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अजय पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। लाल बहादुर नपं के लिए देवेंद्र साहू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
धमतरी में नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले के सभी पांच नगर पंचायतों में नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद पदों में चुनाव लड़ाने के लिए भाजपा पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में मजेदार बात यह है कि नगर पंचायत कुरूद, आमदी व भखारा में अध्यक्ष पद के लिए एक ही नाम ज्योति के तीन प्रत्याशियों का चयन किया है, जो जल्द ही चुनावी मैदान में दिखेंगी.
नगर पंचायत कुरुद में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ज्योति भानु चंद्राकर, नगर पंचायत आमदी में ज्योति मुरलीधर साहू, नगर पंचायत नगरी में बलजीत छाबड़ा, नगर पंचायत मगरलोड में कविता भवानी यादव और नगर पंचायत भखारा में ज्योति हरख जैन को प्रत्याशी बनाए हैं.
मरवाही नगर पंचायत के लिए अनिता गुप्ता पति दिलीप गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है तो आज भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा नगर पालिका परिषद गौरेला से भाजपा ने मुकेश दुबे तो नगर पालिका परिषद पेंड्रा से रितेश फरमनिया को अपना उमीदवार बनाया है.
गौरेला से जिन्हें टिकट दिया गया वे जिला भाजपा संगठन के कोषा अध्यक्ष है और पेंड्रा से जिन्हें टिकट मिला वे सह कोषाध्यक्ष है.
बीजापुर में नगर पालिका बीजापुर अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा के बाद भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने अपने ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा खोल दिया है। महिला नेत्रियों ने अध्यक्ष पद के नाम को संशोधित करने की मांग कर रहे है। मांगे नहीं सुनी जाने पर उन्होंने चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है. 
भाजपा संगठन ने बीजापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए गीता सोम पुजारी को भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है। गीता पुजारी के नाम के ऐलान के बाद से ही भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने बगावत का रुख अपनाते हुए भाजपा कार्यालय में ही भाजपा संगठन के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी। महिला मोर्चा की नेत्रियों का कहना है कि अध्यक्ष पद के नाम को पार्टी संसोधित करे।  नाम संशोधित न करने पर महिला मोर्चा की नेत्रियों ने इस्तीफा देने की चेतावनी बीजापुर भाजपा संगठन को दी है
जिला मुख्यालय बालोद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा चौधरी का नाम भाजपा ने प्रमुखता से आगे रखा और उसी नाम पर मोहर भी लगाया गया है वही दल्ली राजहरा नगर पालिका के लिए तोरण साहू का नाम फाइनल किया गया.
नगरपालिका
बालोद : प्रतिभा चौधरी
दल्ली राजहरा - तोरण लाल साहू
नगर पंचायत
गुरूर : प्रदीप साहू
गुण्डरदेही : प्रमोद जैन 
अर्जुंदा : ओशाभ यादव
चिखला कसा : कुंती देवांगन
डोंडी लोहारा : लाल निवेंद्र सिंह टेकाम
डोंडी : मोहंतिन बाई चौरका
कोरबा नगर निगम महापौर प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने संजू देवी राजपूत का नाम सामने आया है.
बीजेपी ने बिलासपुर से पूजा विधानी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। पूजा विधानी (वर्तमान में ननि नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक विधानी की पत्नी हैं.
नगर पंचायत अर्जुंदा में युवा प्रत्याशी प्रिंस ओसाभ यादव को अपना प्रत्याशी बनाया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

भाजपा ने नगर निगम पार्षद प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिए हैं. रायपुर नगर निगम के 70 पार्षद प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं. सूर्यकांत राठौर उप नेता प्रतिपक्ष को रमण मंदिर वार्ड, तो प्रभा मनोज वर्मा को महर्षि वाल्मीकि वार्ड से प्रत्याशी बनाया गया. प्रमोद कुमार साहू को ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड से प्रत्याशी बनाया है.
वहीं भाजपा ने 14 पार्षदों को निगम चुनाव में मौका नहीं मिला।
महापौर के रेस में रही सीमा साहू का भी कटा टिकट,
वार्ड 7 सुशीला धीवर का कटा टिकट,
वार्ड 10 से विश्वदिनी पांडेय का कटा टिकट,
वार्ड 13 तिलक पटेल का कटा टिकट,
वार्ड 15 विनोद अग्रवाल का कटा टिकट,
वार्ड 18 कामिनी देवांगन का कटा टिकट,
वार्ड 22 जयंत सिंह ध्रुव का कटा टिकट,
वार्ड 30 सुमन प्रजापति का कटा टिकट,
वार्ड 33 सीमा साहू का कटा टिकट,
वार्ड 42 मृत्युजंय दुबे का कटा टिकट,
वार्ड 45 सीमा कंदोई का कटा टिकट,
वार्ड 55 रवि ध्रुव का कटा टिकट,
वार्ड 60 सावित्री साहू का कटा टिकट,
वार्ड 63 चंद्रपाल धनगर का कटा टिकट,
वार्ड 70 राजेश ठाकुर का कटा टिकट.