रायपुर में दिनदहाड़े एक बार फिर चाकूबाजी, हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, वारदात CCTV में कैद, आरोपी फरार

Another stabbing incident in Raipur in broad daylight, a history-sheeter criminal attacked a youth with a knife, the incident was captured on CCTV, the accused is absconding

रायपुर में दिनदहाड़े एक बार फिर चाकूबाजी, हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, वारदात CCTV में कैद, आरोपी फरार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है. रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है. जहां हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक भनपुरी स्थित रामेश्वर नगर में मंगलवार को सुबह 9 बजे संजय चंद्राकर अपने घर जा रहा था तभी हिस्ट्रीशीटर बदमाश अरविंद वर्मा उससे विवाद करने लगा. विवाद इतना बढ़ा कि अरविंद वर्मा ने संजय चंद्राकर पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे आंख और हाथ में आई गंभीर चोट आई है. इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. 
वहीं इस वारदात की खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास में लगे सीसीटीवी चेक किया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें हमले के दौरान हो-हल्ला सुनकर एक घर की महिलाएं दौड़कर बाहर आई. उन्होंने बीच बचाव कर बदमाश को रोका. जिससे कि पीड़ित की जान बच पाई. खमतराई थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
बताया जा रहा है कि अरविंद वर्मा ने पुरानी रंजिश के घटना को अंजाम दिया. बदमाश अरविंद वर्मा के ऊपर पहले ही हत्या की कोशिश करने सहित दर्जन भर जुर्म दर्ज हैं. परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि अरविंद और दीपक वर्मा ने संजय की हत्या की साजिश रची थी.
छत्तीसगढ़ की राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है. बदमाशों को पुलिस का जरा सा भी खौंफ नहीं है. आए दिन चाकूबाजी की घटनाओं से कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं बदमाशों में गुंडागर्दी का चलन इस कदर बढ़ गया है कि कहीं भी मामूली विवाद में चाकूबाजी हो रही है. बदमाश नशे में आगोश में आकर लगातार अपनी मनमानी कर रहे है और पुलिस उनके मन में अपना खौफ बना पाने में नाकामयाब नजर आ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI