पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर गिरोह, 4 आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात और सेंट्रो कार जप्त, शहर में कई वारदातों को दे चुके अंजाम

Police caught a vicious gang, gold and silver jewellery and a Centro car seized from 4 accused, they had committed many crimes in the city

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर गिरोह, 4 आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात और सेंट्रो कार जप्त, शहर में कई वारदातों को दे चुके अंजाम

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने शातिर चोर गिरोह को हिरासत में लिया है. चोर गिरोह में कुल चार आरोपी हैं. जिनके पास से पुलिस को करीब 21 तोला सोना 2 किलो 300 ग्राम चांदी समेत दो एक्टिवा सहित सेंट्रो कार भी बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग के पुलगांव में 25 दिसंबर 2024 के शाम एक घर का ताला लगाकर घर वाले अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे. इस बीच जब 26 दिसंबर को भी वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा हुआ था. जिसके बाद जब घर वालों ने घर के अंदर की तलाशी ली. तो उनके होश उड़ गए. घर में रखा सोना चांदी आभूषण और नगद सहित 2 एक्टिवा ले उड़े थे. इसके बाद घर वालों ने फौरन पुलगांव थाने में इसके लिखित में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तब उन्हें सीसीटीवी फुटेज के मुआयने के दौरान एक संदिग्ध सेंट्रो कार जाते हुए दिखाई दी.
इसके बाद सेंट्रो कार के नम्बर के मुताबिक पतासाजी की गई. तो पता चला कि कार भिलाई के अनीश नामक आदतन चोर की है. जो कि किराए का मकान लेकर जवाहर नगर में रहता है. जिसके बाद पुलिस ने अनीश की पताशाजी की और उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके और भी अन्य साथी हैं. जिन्होंने मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया है. इसके बाद दुर्ग पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. वही उनसे पूछताछ भी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI