जतमई रोड में 20 फीट गड्ढे में गिरी इनोवा कार, दो से तीन लोगों की हालत नाजुक, ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल
Innova car fell into a 20 feet deep pit on Jatamai Road, two to three people in critical condition, tractor hit a bike rider, woman died, one injured
जतमई रोड में 20 फीट गड्ढे में गिरी इनोवा कार, दो से तीन लोगों की हालत नाजुक
गरियाबंद/पांडुका : गरियाबंद जिले के पांडुका में कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार सभी युवक घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक जतमई घूमने आए रायपुर की इनोवा नम्बर CG07 CK 0103 गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. यह हादसा गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे का है. दोस्तों के साथ रायपुर रामनगर और उरला के कुल 7 लोग घूमने आए थे और तौरंगा जलाशय के पास इन्होंने पिकनिक भी मनाया.
इसी दौरान वापसी में लौटते वक्त सामने बैठे इसमें से किसी ने गियर चेंज कर दिया. जिस वजह से गाड़ियां आनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी साथ लोग नशे में धुत थे. ड्राइवर संजू सेन ने बताया कि गाड़ी मैं चला रहा था. मेरे किनारे बैठे किसी ने अचानक गियर चेंज कर दिया. जिस वजह से मैं अनियंत्रित हो गया और कार गड्डे में गिर गया.
तौरेंगा गांव के युवाओं और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला गया. हादसे की खबर 108 और पांडुका पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे थाना पांडुका के स्टाफ ने घायलों को 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया. जिसमें से दो से तीन लोग ज्यादा गंभीर बता रहे हैं. इसमें से किसी का पर किसी का हाथ टूटा और खून भी निकल रहा था.
बता दें कि जतमई मार्ग के मौली पारा के पास यह अंधा मोड़ है. जहां पर ऐसे कई हादसे पहले भी हो चुके हैं. साथ ही निर्माण कार्य अधूरा है. वहां पर अभी सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाए है. न किसी तरह का कोई बचाव के लिए दीवाल लगाया गया है. रात में ज्यादातर लोग इसी तरह धोखा खा जाते हैं. इस बात को लेकर आसपास के ग्रामीण एवं राहगीरों में भारी आक्रोश है कि यहां पर सांकेतिक बोर्ड और लोगों के बचाव के लिए दीवाल होनी चाहिए. बहरहाल सभी घायलों को पाण्डुका प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल
रायपुर/गोबरा नवापारा : नवापारा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि उसका नाती घायल हुआ है. घटना की खबर के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है. घटना रायपुर जिले के नवापारा थाना अंतर्गत चंपारण चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा थाना अंतर्गत चंपारण चौकी क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह पुलिया के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि टीला निवासी श्रीमती दुकलहीन बाई टंडन उम्र 54 साल अपने नाती रुपेश टंडन के साथ टीला से कोटरा भांठा जाने निकले थे. वे सुबह करीब 11:15 बजे ग्राम भोथीडीह पुलिया के पास पहुंचे थे कि सामने आ रही ट्रैक्टर नम्बर CG04 MD 3816 ने बाइक को टक्कर मार दी.
इस हादसे में दुकलहीन बाई टंडन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि रुपेश गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल रुपेश को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



