गांजा के मामले में दो साल से फरार अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली कामयाबी, भेजा सलाखों के पीछे

Police succeeded in arresting the interstate accused who was absconding for two years in a ganja case and sent him behind bars

गांजा के मामले में दो साल से फरार अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली कामयाबी, भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह द्वारा विजन-2025 के तहत एक साल से ज्यादा समय से पेंडिंग मामलों का और धारा 173-8 दंप्रसं के पेंडिंग मामलों का त्वरित निकाल किये जाने निर्देशित किया गया है. जिस पर सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों की टीम द्वारा एक साल से ज्यादा समय से पेंडिंग मामलों और धारा 173-8 दंप्रसं के पेंडिंग मामलों के हल करने के लिए टीम गठित किया गया. 
इसी कड़ी में थाना गंज के अपराध क्रमांक 15/2023 धारा 20 (बी) एनडीपीएस के मामले में फरार आरोपी राहुल तिवारी निवासी भानपुरी बस्तर की पता तलाश के लिए टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी के लिए बस्तर भेजा गया. टीम द्वारा अथक प्रयास कर आरोपी राहुल तिवारी को पकड़कर थाना लाया गया.
आरोपी से पुछताछ पर पूर्व में अपने दोस्त शैलेन्द्र पटेल और मुन्नाराम कश्यप को गांजा बिक्री करने के लिये देना बताया.
इस मामले में आरोपी आकाश तिवारी उर्फ राहुल तिवारी पिता स्व ईश्वर तिवारी उम्र 25 साल पता ग्राम चपका थाना भानपुरी जिला उत्तर बस्तर छ0ग0 को 27 फरवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को 28 फरवरी 2025 को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01- आकाश तिवारी उर्फ राहुल तिवारी पिता स्व ईश्वर तिवारी उम्र 25 साल पता ग्राम चपका थाना भानपुरी जिला उत्तर बस्तर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI