नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, अवैध नशीली टेबलेट बेचने वाला आरोपी रंगे हाथ राजधानी से गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे
Police action against drug trafficking, accused selling illegal narcotic tablets arrested red handed from the capital and sent behind bars
रायपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रूप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये हैं. जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना इकठ्ठा कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के बारे में सूचना इकठ्ठा की जा रही है.
इसी कड़ी में27 फरवरी 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत समवेत शिखर कॉम्प्लेक्स के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति अपने पास नशीली गोली रख कर बिक्री कर रहा है.
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केसरी नंदन नायक के द्वारा आरोपी को सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर निशानदेही कर पकड़ा गया.
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सलीम पिता अजीम, 44 साल साकिन म. न. बी 716 फेस 2 इन्द्रप्रस्थ कालोनी रायपुरा थाना डी डी नगर रायपुर का होना बताया.
टीम के सदस्यों द्वारा उसके जेब की तलाशी लेने पर अपने पास नशीली टैबलेट रखना पाया गया. जिस पर आरोपी सलीम से उक्त प्रतिबंधित नशीली टैबलेट रखने और परिवहन करने के बारे में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था.
जिस पर आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 122 नग प्रतिबंधित नशीली गोली खुदरा मूल्य करीब 951/- रुपये जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 38/25 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया. इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
सलीम पिता सैय्यद अजीम, 44 साल साकिन म. न. बी 716 फेस 2 इन्द्रप्रस्थ कालोनी रायपुरा थाना डी डी नगर रायपुर
इस कार्यवाही में निरीक्षक यामन देवांगन थाना प्रभारी मौदहापारा, उपनिरीक्षक काशीनाथ मंडावी,प्र.आर. राम नारायण साहू, आर. पवन वर्मा, कमल कश्यप, रितेश साहू, प्रीतम साहू, कुंभकरण कंवर, विश्वनाथ धर दीवान, दीपक वर्मा की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



