पदोन्नति भर्ती घोटाला, पटवारी-से-राजस्व निरीक्षक प्रमोशन में रिश्वतखोरी, EOW और ACB ने दो सहायक सांख्यिकी अधिकारी को किया गिरफ्तार

Promotion recruitment scam, bribery in Patwari-to-Revenue Inspector promotion, EOW and ACB arrest two Assistant Statistical Officers

पदोन्नति भर्ती घोटाला, पटवारी-से-राजस्व निरीक्षक प्रमोशन में रिश्वतखोरी, EOW और ACB ने दो सहायक सांख्यिकी अधिकारी को किया गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक प्रमोशन भर्ती घोटाले के मामले में EOW एवं ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच के दौरान ठोस प्रमाण मिलने पर ब्यूरो ने दो सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. मामले में अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपियों में वीरेन्द्र जाटव, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर हेमंत कौशिक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय क्षेत्रीय उप आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर शामिल हैं.
जांच में सामने आया कि इन दोनों अधिकारियों ने अपने निजी लाभ और वरिष्ठ अधिकारियों को अनुचित फायदा पहुंचाने की मंशा से परीक्षार्थियों से भारी रकम वसूल की. आरोप है कि उन्होंने पटवारी से राजस्व निरीक्षक प्रमोशन परीक्षा के लिए पेपर लीक किए और परीक्षा पूर्व अभ्यर्थियों को प्रश्नों की तैयारी भी करवाकर उन्हें अनुचित लाभ दिलाया.
एसीबी और ईओडब्ल्यू टीम को इस मामले में महत्वपूर्ण डिजिटल और दस्तावेजी सबूत मिले हैं. जिनसे आरोपियों की भूमिका साफ होती है. आरोपियों द्वारा पैसों के लेन-देन, प्रश्नपत्र तक पहुंच और अभ्यर्थियों से संपर्क के प्रमाण जांच एजेंसी के कब्जे में हैं. जांच अधिकारियों का कहना है कि यह संगठित स्तर पर चल रहा भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है. जिसमें और भी नाम सामने आ सकते हैं. 
इस मामले में कई अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है. अभी भी मामले से जुड़े दस्तावेजों, मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और व्हाट्सऐप चैट की बारीकी से जांच कर रही है. यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई संभव है.
गिरफ्तार
वीरेन्द्र जाटव, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर
हेमंत कौशिक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय क्षेत्रीय उप आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t