रायपुर निगम ने डूमर तालाब से सरोना जाने वाले मुख्य मार्ग के पास 2400 वर्गफीट भूखंड में व्यावसायिक अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

Raipur Corporation demolished illegal commercial construction on a 2400 sq ft plot near the main road from Doomar lake to Sarona

रायपुर निगम ने डूमर तालाब से सरोना जाने वाले मुख्य मार्ग के पास 2400 वर्गफीट भूखंड में व्यावसायिक अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर ए. के. हालदार के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व और उप अभियंता लोचन प्रसाद चैहान की मौजूदगी में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8  के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध निर्माण और स्वीकृति के खिलाफ निर्माण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है.
इसी कड़ी में में जोन क्रमांक 08 के तहत वार्ड क्रमांक 70 संत रविदास वार्ड के तहत डुमरतालाब से सरोना जाने वाले मुख्य मार्ग के पास श्रीमती पूर्णिमा चावड़ा  द्वारा करीब 2400 वर्गफीट भूखंड क्षेत्र में व्यावसायिक अनुमति के खिलाफ किए गए निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी और भवन स्वामी को भूतल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया. जोन क्षेत्र के अंतर्गत मोहबाबाजार से एम्स होते हुए टाटीबंध मुख्य मार्ग में करीब 15 ठेलों और गुमटियों हटाने की कार्यवाही की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB