बारात में युवक की चाकू गोदकर हत्या, डांस करते समय हुआ विवाद, पुलिस नाबालिग समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

A young man was stabbed to death in a wedding procession, a dispute broke out while dancing, police arrested five accused including a minor

बारात में युवक की चाकू गोदकर हत्या, डांस करते समय हुआ विवाद, पुलिस नाबालिग समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंगेली : मुंगेली पुलिस ने बारात में डांस के दौरान मारपीट में बीचबचाव करने आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला 3 अप्रैल का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जब रावणभाठा में एक शादी समारोह के दौरान टिकेंद्र साहू उम्र 17 साल की चाकू से हत्या कर दी गई थी. घटना की जानकारी देते हुए प्रार्थी घनश्याम साहू ने बताया कि उनके चाचा सालिक राम साहू के बेटे की शादी में बारात मुंगेली आई थी. रात करीब 11:30 बजे टिकेंद्र साहू अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था. इसी दौरान कुछ युवकों में झगड़ा शुरु हो गया. टिकेंद्र जब बीचबचाव करने गया. तो किसी ने उसके पेट में चाकू मार दिया.
घायल टिकेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां अगले दिन शाम 6:30 बजे उसकी मौत हो गई.
एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने जांच शुरु की. मुखबिर की खबर पर करन साहू, राहुल सोनकर, शुभम साहू, नरोत्तम भास्कर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपियों ने मिलकर टिकेंद्र और उसके दोस्त धर्मेन्द्र साहू पर चाकू और मुक्कों से हमला किया था. पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 238 और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB