रिश्ते हुए शर्मसार, खिलौने की लालच देकर 4 साल की भांजी को सुनसान जगह पर ले गया मामा, रेप के बाद कर दी हत्या, आरोपी वहशी गिरफ्तार

Relationships put to shame maternal uncle lured 4 year old niece to a secluded place by luring her with a toy raped and then murdered her accused savage arrested

रिश्ते हुए शर्मसार, खिलौने की लालच देकर 4 साल की भांजी को सुनसान जगह पर ले गया मामा, रेप के बाद कर दी हत्या, आरोपी वहशी गिरफ्तार

तिरुपति : आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में 4 साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. एक गांव में मासूम के साथ उसके रिश्तेदार ने यह बर्बरता की और फिर उसकी हत्या कर दी.
बच्ची का मामा नागराजू शुक्रवार शाम को उसे कुछ खिलाने का लालच देकर एएम पुरम गांव में सुनसान जगह पर ले गया और उसने वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया.
24 साल का नागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता है और रोज उसके साथ खेलता था. शुक्रवार शाम को वह उसे एक दुकान पर ले गया और वहां से खाने-पीने का कुछ सामान खरीदा. इसके बाद वह बच्ची को उसके घर से दूर एएम पुरम गांव में एक सुनसान जगह पर ले गया. जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी.
बच्ची को काफी देर से गायब देख कर उसके माता-पिता ने तलाश की तो उन्हें पता चला कि बच्ची को आखिरी बार नागराजू के साथ देखा गया है. फिर उन्होंने पुलिस थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर नागराजू को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. रात करीब 9 बजे एक सरकारी स्कूल के पास से बच्ची का शव बरामद किया गया. नागराजू के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया. तिरुपति के एसपी ने बताया कि वे त्वरित अदालत में इस मामले की सुनवाई कराने का अनुरोध करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb