भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर रिटायर होने से 2 दिन पहले निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने फॉर्म हाउस में लगाई फांसी

Suspended Patwari Suresh Mishra hanged himself in his farm house two days before his retirement due to irregularities in Bharatmala Project

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर रिटायर होने से 2 दिन पहले निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने फॉर्म हाउस में लगाई फांसी

बिलासपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट के फर्जीवाड़े में निलंबित और नामजद पटवारी सुरेश मिश्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बहन के फार्म हाउस में पटवारी ने फांसी लगाई है. मौके से सुसाइड नोट और पत्र बरामद हुआ है. पटवारी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए आरआई, कोटवार और गांव के एक अन्य पर गड़बड़ी करने का जिक्र किया है. एक पत्र में पटवारी ने खुद को निर्दोष बताते हुए अपनी बहाली के लिए कलेक्टर से निवेदन किया था. बताया जा रहा है. पटवारी का चार दिन बाद रिटायरमेंट था. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 ए बिलासपुर से उरगा के बीच ग्राम ढेंका में भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी सामने आई थी. यहां भू अर्जन के साथ बंटवारा नामांतरण में गड़बड़ी की गई थी. जिसकी वजह से मुआवजा वितरण में शासन को बड़ी आर्थिक क्षति हो रही थी. जिससे प्रोजेक्ट भी बाधित हो गया था. शिकायत पर जिला स्तरीय कमेटी ने जांच की गई. जिसमें तत्कालीन तहसीलदार डीके उइके और तत्कालीन पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा की संलिप्तता सामने आई. एक्शन लेते हुए 24 जून को तत्कालीन पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया.
एक दिन बाद मामले में कलेक्टर के निर्देश पर वर्तमान तहसीलदार ने इसकी तोरवा थाने में लिखित FIR दर्ज कराई. जिसमें तत्कालीन पटवारी और तात्कालीन तहसीलदार के खिलाफ अलग- अलग धाराओं में FIR दर्ज किया गया था. शुक्रवार को FIR के दो दिन बाद पटवारी सुरेश मिश्रा ने ग्राम जोकी में अपनी बहन के फार्म हाउस में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
मौके से सुसाइड नोट और पत्र बरामद हुआ है. पटवारी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए आरआई, कोटवार और गांव के एक अन्य पर गड़बड़ी करने का जिक्र किया है. एक पत्र में पटवारी ने खुद को निर्दोष बताते हुए अपनी बहाली के लिए कलेक्टर से निवेदन भी किया है. चार दिन बाद 30 जून को पटवारी रिटायर भी होने वाले थे. मगर उससे पहले ही यह आत्मघाती कदम उठाकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया. 
घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की. इसके बाद सुरेश मिश्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है. मामले की जांच के बाद खुदकुशी की वजह सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB