रायपुर में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव, आखरी बार देखी गई दूर के रिश्तेदार के साथ
14-year-old minor girl brutally murdered in Raipur, body found soaked in blood in the field, marks of knife and stone attack
रायपुर : खरोरा थाना क्षेत्र के बेलदारशिवनी गांव में एक 16 साल की कुमारी मुस्कान धीवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह दिल दहला देने वाली वारदात 27 जून की सुबह तब सामने आई जब गांव के पास एक खेत में मुस्कान का शव बरामद हुआ. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. और शक की सुई मृतका के ही एक दूर के रिश्तेदार पर है. जो घटना के बाद से फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारशिवनी गांव में गांव के ही महामाया चौक निवासी ओझा राम धीवर की बेटी कुमारी मुस्कान धीवर उम्र 16 साल 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी. परिजन और ग्रामीणों ने उसे काफी तलाशा. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अगली सुबह खेत में उसका शव गांव के ही खेत में मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया.
27 जून 2024 को दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को खबर मिली कि ग्राम बेल्दार सिवनी के तोर्रा तालाब के पास एक खेत में अज्ञात लड़की का शव पड़ा है. खबर पर फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची..
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग की हत्या चाकू और पत्थर से वार कर की गई है. मौके से हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
घटना के बाद क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल है. पुलिस आसपास के इलाकों में सघन जांच और पूछताछ कर रही है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. जांच में यह बात सामने आई कि मृतका मुस्कान 26 जून को दोपहर में अपने एक दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर (निवासी ग्राम सकलोर, सुहेला) के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं निकली थी. जिसके बाद वह घर नहीं लौटी. चूंकि लड़की अपने परिचित रिश्तेदार के साथ गई थी. इसलिए परिजनों ने थाने में कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी.
घटना के बाद से संदेही साहिल धीवर लापता है. उसने अपनी मोटरसाइकिल भाटापारा रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में खड़ी कर दी है और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है.
खबर पर एफएसएल (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम सबुत इकठ्ठा किया है. पुलिस ने मुकेश कुमार फेकर की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी साहिल धीवर की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि संदेही की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा.
मृतका खरोरा के एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी. लड़की बेहद शांत स्वभाव की थी और किसी से ज़्यादा बातचीत नहीं करती थी. पिता इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित करते हैं. और मां गृहिणी हैं. परिवार में बड़ा भाई भी इसी कारोबार में कार्यरत है. जबकि छोटा भाई कक्षा आठवीं में पढ़ता है. परिवार इस हादसे से सदमे में है. परिवार बेटी के जाने से टूट चुका है और इलाके में डर और गुस्से का माहौल है.
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक टीम, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और CCTV फुटेज की मदद से जांच की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने कहा कि दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले ने राज्य में महिला और बाल सुरक्षा को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



