एम्स में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर 6 लाख की ठगी, वीडियो वायरल की धमकी, आरोपी रितेश गिरफ्तार
A young woman was raped on the pretext of a job at AIIMS, cheated of Rs 6 lakh by giving a fake joining letter, threatened to make the video viral, accused Ritesh arrested.
रायपुर/कबीरधाम : राजधानी रायपुर के एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 साल की युवती से करीब 6 लाख रुपए की ठगी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रितेश चंद्राकर को कबीरधाम से गिरफ्तार कर लिया है यह मामला आमानाका थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कबीरधाम जिले के पांडातराई निवासी रितेश चंद्राकर उम्र 26 साल ने करीब दो साल पहले युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी. बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को एम्स रायपुर में कार्यरत बताया और अधिकारियों से ऊंची पहुंच होने का दावा किया.
आरोपी ने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उसकी नौकरी एम्स रायपुर में लगवा देगा. इसी भरोसे में आकर युवती ने आरोपी को अलग-अलग किस्तों में करीब 6 लाख रुपए दे दिए. बताया जा रहा है कि युवती ने यह रकम कर्ज लेकर जुटाई थी.
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे भरोसा दिलाने के लिए एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया. युवती जब ज्वाइनिंग लेटर लेकर एम्स पहुंची. तब उसे पता चला कि दस्तावेज फर्जी हैं और उसके साथ ठगी हुई है.
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे आमनाका स्थित एक होटल में बुलाया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा.
जब युवती को ठगी का पता चला तो उसने आमनाका थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था. पुलिस टीम ने तकनीकी सबुतों और मुखबिर की खबर के आधार पर आरोपी को कबीरधाम से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ ठगी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



