मोबाइल दुकान में चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने महिला कविता समेत दो नाबालिग लड़कों को किया गिरफ्तार, नगद रकम समेत डेढ़ लाख का माल बरामद
Theft at a mobile shop uncovered; police arrested a woman, Kavita, and two minor boys; goods worth 1.5 lakh rupees, including cash, were recovered.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में एक महिला और दो नाबालिग बालकों को पकड़कर पुलिस ने चोरी का सामान और नगदी बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ कॉलोनी निवासी शांतनु पाल ने थाना धरमजयगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नगदी रकम और मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए. शिकायत में चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई थी.
इस रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 331(4), 305 (ए), 3(5) बीएनएस जुर्म दर्ज किया गया. मामले की जांच के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस ने रात्रि गश्त के समय दो संदिग्ध लड़कों को पकड़कर पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में शामिल होना कबूल किया. पुलिस जांच में महिला आरोपी कविता सिंह राजपूत का नाम भी सामने आया. जिसके बाद उससे पूछताछ की गई.
पुलिस ने महिला आरोपी कविता सिंह राजपूत के कब्जे से 5 हजार रुपये नगद और एक जियो कीपैड मोबाइल बरामद किया. वहीं दोनों बालकों से 2-2 हजार रुपये नगद और एक-एक मोबाइल जब्त किया गया.
पूछताछ में आरोपियों ने दुकान से 32 हजार रुपये नगदी और रिपेयरिंग के लिए रखे गए कई मोबाइल चोरी करना कबूल किया. पुलिस ने महिला आरोपी कविता सिंह राजपूत को अदालत में और दोनों नाबालिग बालकों को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ में पेश किया. मामले की जांच अभी जारी है.
आरोपी
कविता सिंह राजपूत पति अजय सिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी पतरापारा, धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
दो नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



