रायपुर के ज्वेलरी दुकान में चोरों ने किया बड़ा कांड, 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी, देर रात दुकान में घुसे चोर, दो दिन बाद शॉप खुली तो मचा हड़कंप
Thieves commit a major crime at a jewellery shop in Raipur, stealing gold and silver jewellery worth ₹1 crore. The thieves entered the shop late at night and caused a stir when the shop reopened two days later.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां एक ज्वेलर्स शॉप में करोड़ों रुपये की चोरी हुई है. चोरी की वारदात को इतने शातिराना अंदाज से अंजाम दिया गया कि पुलिस भी हैरान रह गई. दुकान से करीब 1 करोड़ रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी किए गए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोग्य हॉस्पिटल के पास स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरों ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात (करीब 12:30 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. दुकान से शटर और ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरों के साथ-साथ कैश भी चुराया गया है. पुलिस के मुताबिक वारदात को शनिवार देर अंजाम दिया गया है. रविवार को दुकान बंद थी जिस वजह से वारदात की जानकारी नहीं लगी. सोमवार को जब दुकान खोली गई तो चोरी की वारदात सामने आई.
टीम ने ली तलाशी
खबर मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था. पुलिस ने दुकान के मालिक से पूछताछ की है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है.
कैसे पता लगी चोरी हुई
सोमवार की सुबह करीब 10 बजे जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी दुकान के मालिक को दी. दुकान का ताला टूटने की खबर मिलते ही मालिक के होश उड़ गए. लिहाजा उन्होंने इसकी जानकारी रायपुर पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की.
सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल जा रहे हैं. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि जिस समय दुकान का ताला टूटा उस समय सिक्योरिटी गार्ड मौके पर मौजूद नहीं था. पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



