नहर में मिला दो दिनों से लापता बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तेजार
The body of an elderly man missing for two days was found in a canal, causing a sensation in the area. Police are investigating whether it was murder or suicide, and the post-mortem report is awaited.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां मंगलवार सुबह खूंटाघाट के छोटी नहर में एक बुजुर्ग का शव मिला है. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक बुजुर्ग के शव को सांधीपारा वार्ड नम्बर 7 के खूंटाघाट स्थित छोटी नहर में तैरते हुए देखा. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इसके बाद उन्होंने इसकी खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसी के साथ ही जांच शुरु कर दी है.
मृतक की पहचान कनक कुमार राज उम्र 65 साल के रूप में हुई है. जो कि सांधीपारा का रहने वाला था और रविवार से लापता था. परिजन भी उसकी तलाश में लगे थे. इस बीच मंगलवार सुबह उसकी लाश छोटी नहर में तैरते हुई मिली. फिलहाल मौत के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है और पुलिस ने भी हर पहलू से मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



