अमानवीयता की हदें पार, मानसिक रोगी को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई, पड़ोसी पर आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस, लोगों में आक्रोश

Inhumanity crosses all limits: Mentally ill man tied with rope and brutally beaten, neighbor accused; police investigate after video goes viral, public outrage

अमानवीयता की हदें पार, मानसिक रोगी को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई, पड़ोसी पर आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस, लोगों में आक्रोश

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग युवक को रस्सी से बांधकर डंडों और हाथ-मुक्कों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़कर पहले रस्सी से बांधते हैं और फिर उसकी जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस युवक के साथ मारपीट की गई. उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक अक्सर आसपास के लोगों से विवाद करता था और गाली-गलौज भी करता था। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के साथ उसका विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया और कथित तौर पर उसे बांधकर उसकी डंडे से पिटाई कर दी.
युवक को पहले रस्सी से बांधा गया और फिर कई लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई की. इस दौरान संदीप भी एक व्यक्ति की पगड़ी निकालकर जवाबी हमला करते नजर आ रहे हैं. मौके पर मौजूद दुष्यंत साहू बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं. जबकि इंजीनियर भी वहां मौजूद थे.
वीडियो में युवक के साथ जिस तरह मारपीट की गई. उसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है. फ़िलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
इस घटना ने कानून-व्यवस्था और भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों में आक्रोश है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t